मनोरंजन

मिंट-ग्रीन बिकिनी में धूप सेंकते देखी मलाइका अरोड़ा, शेयर की बोल्ड तस्वीर

Rani Sahu
3 Dec 2021 4:13 PM GMT
मिंट-ग्रीन बिकिनी में धूप सेंकते देखी मलाइका अरोड़ा, शेयर की बोल्ड तस्वीर
x
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपने अपने लुक्स फैशन स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती हैं

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपने अपने लुक्स फैशन स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन मलाइका की हॉट तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इन दिनों मलाइका अपने प्यार यानी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ मालदीव्स वेकेशन (Maldives Vacation) पर हैं।

दोनों की इंस्टा स्टोरी से साफ है कि मालदीव में दोनों मजेदार खाने और शानदार बीच का लुत्फ ले रहे हैं। दुनिया की नजरों और कैमरों की फ्लैश लाइट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की तस्वीरों और वीडियो की एक सीरीज भी पोस्ट की है। जिसमें एक क्लिप भी शामिल है जिसमें उन्हें मिंट-ग्रीन बिकिनी में धूप सेंकते देखी जा सकती हैं।

एक तस्वीर में वे नियॉन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। तो वहीं इस तस्वीर में मलाइका बिकिनी पहने हुए बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही है। तो वहीं अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे वो मालदीव्स के मजे लेते नजर आ रहे हैं। देख सकते हैं अर्जुन बीच साइड पर बैठे बैक साइड से पोज़ देते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने लिखा, "जब वह आपको छुट्टियों के दौरान इंस्टाग्राम पर स्क्रॉल करते हुए पकड़ती हैं।" हालांकि दोनों ने एक दूसरे की कोई तस्वीर साझा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि जल्द दोनों एक दूसरे संग तस्वीरें शेयर कर सकते हैं।
बता दें बीते दिनों खबरें आई थी कि दोनों एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की इस तरह मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि वो महज अफवाह ही थी। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था।
तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है। कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है। बीते साल मलाइका और अर्जुन लॉकडाउन के दौरान लिवइन में रहे थे।
मलाइका ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। दोनों अक्सर रोमांटिक वेकेशन पर भी जाते हैं। अक्सर फैंस अर्जुन और मलाइका से उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने की जल्दबाज़ी में नहीं है। वह रिलेशनशिप के इस फेज़ को इंज़ॉए कर रहे हैं।

Next Story