मनोरंजन
ब्रांदा में दिखीं मलाइका अरोड़ा, लुक देख फैंस बोले-'फिटनेस क्वीन'
Rounak Dey
27 Sept 2022 2:40 PM IST

x
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं और दोनों को लेकर खबर है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की फिटनेस बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। मलाइका अरोड़ा का ड्रेसिंग सेंस भी फैंस को खूब पसंद आता है। एक्ट्रेस की एक झलक पाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा को स्पॉट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखकर लग रहा है कि मलाइका अरोड़ा जिम जा रही हैं।
ब्रांदा में दिखीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते है कि वो टाइट्स और क्रॉप टी शर्ट में नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने कैप लगा रखी हैं और हाथ में बोतल और फोन ले रखा है। जैसे ही पैपराजी ने उन्हें देखा तो आवाज लगाई जिसके बाद एक्ट्रेस ने पैपराजी को हैलो कहा और कैमरे के सामने पोज दिए।
लुक देख फैंस बोले-'फिटनेस क्वीन'
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए 'फिटनेस क्वीन' लिखा। एक अन्य यूजर ने उन्हें 'ब्यूटीफुल' बताया। हजारों फैंस है जो इस पोस्ट को अब तक लाइक कर रहे हैं और उनके वीडियो को देखकर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उनका वीडियो पसंद किया जा रहा हो। एक्ट्रेस का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है।
अर्जुन कपूर को डेट कर रही एक्ट्रेस
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बात करें तो वो बॉलीवुड की बेहतरीन डांसर है। उनके मूव्स लोगों को दीवाना बना देते हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने लुक और खूबसूरती को लेकर हर तरफ छाई रहती हैं। इन दिनों वो बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं और दोनों को लेकर खबर है कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
Next Story





