मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के संग बेहद रोमांटिक पोज देती आई नजर, देखें शानदार फोटोशूट

Neha Dani
16 July 2022 7:29 AM GMT
मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के संग बेहद रोमांटिक पोज देती आई नजर, देखें शानदार फोटोशूट
x
परफेक्ट कपल। यूजर ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने हाल ही में अर्जुन कपूर के संग एक बेहद रोमांटिक फोटो शूट करवाया है। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं। मलाइका अरोड़ा हमेशा से अपने बोल्ड अंदाज को लेकर लाइमलाइट में रहती है। वही अर्जुन कपूर भी अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर चर्चे में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।



हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें उन्हें ब्लू सूट एंड पैंट में देखा जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स भी कैरी की है। मलाइका की लुक की बात करें तो उन्होंने बोल्ड मेकअप किया है और बालों को स्ट्रेट किए हैं। वहीं अर्जुन कपूर ने भी ब्लू कलर का सूट पैंट पहने है, जिसमें वह काफी डेशिंग लग रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के संग बेहद रोमांटिक पोज दिया है। जिसे देख फैंस की निगाहें नहीं हट रही। महज कुछ ही मिनटों में 55,789 लाइक्स आ चुकी हैं। वही यूजर ने तारीफ करते हुए कमेंट भी किए हैं। क्या बात है फोटोशूट , परफेक्ट कपल। यूजर ने ऐसे कई कमेंट किए हैं।


Next Story