मनोरंजन

अर्जुन कपूर को KISS करती दिखी मलाइका अरोड़ा, रोमांटिक फोटो शेयर मना रही जन्मदिन

Nilmani Pal
23 Oct 2021 7:05 AM GMT
अर्जुन कपूर को KISS करती दिखी मलाइका अरोड़ा, रोमांटिक फोटो शेयर मना रही जन्मदिन
x

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के उन कपल में से हैं जिनके बारे में सबसे ज्यादा चर्चा होती है। 23 अक्टूबर को मलाइका अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ की एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जिसमें मलाइका उनके सिर पर किस करती दिख रही हैं जबकि अर्जुन कैमरे की ओर देख रहे हैं। डेट नाइट की इस फोटो के साथ अर्जुन ने कैप्शन भी खूब लिखा है। अर्जुन कपूर ने मलाइका के जन्मदिन पर स्पेशल नोट लिखते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'इस दिन या किसी अन्य दिन मैं चाहता हूं तुम मुस्कुराती रहो। उम्मीद है इस साल सबसे अच्छी मुस्कान होगी।'

मलाइका ने कमेंट सेक्शन में लिखा- 'साफ है कि मैं इस तस्वीर में चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रही।' मलाइका की बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर लिखती हैं, 'इस फोटो में मैं क्रेडिट चाहती हूं अर्जुन कपूर जी।' करीना कपूर के इस कमेंट से साफ है कि तस्वीर उन्होंने खींची है। उनके अलावा रिया कपूर, दीया मिर्जा, बिपाशा बसु, मनीष मल्होत्रा, तारा सुतारिया, ईशा गुप्ता, अमृता अरोड़ा सहित अन्य ने हार्ट का इमोटिकॉन पोस्ट कर प्यार जताया।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं। शुरुआत में उन्होंने अपने इस रिश्ते को छुपाकर रखा। फिर एक फैशन शो में दोनों साथ में पहुंचे और फ्रंट सीट पर बैठे जिसके बाद से उनके रिश्ते की चर्चा और जोरों पर होने लगी। बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कपल ने अपने रिश्ते को कबूल किया।


Next Story