मनोरंजन

'बाबू जी जरा धीरे चलो' सॉन्ग पर डांस करते दिखी मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके

Nil dhankar
12 Nov 2021 10:07 PM IST
बाबू जी जरा धीरे चलो सॉन्ग पर डांस करते दिखी मलाइका अरोड़ा, एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके
x

टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India Best Dancer) अपने नए सीज़न के साथ वापस आ गया है और ये शो हम सभी के लिए और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए पावर-पैक प्रदर्शन को बनाए रखने में कामयाब रहा है. फेमस रियलिटी शो को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर (Geeta Kapoor) जज करते दिखाई दे रहे हैं. तीनों को अक्सर शो के कंटेस्टेंट्स के साथ अपने शानदार डांस मूव्स और थिरकते हुए देखा जाता है और निर्माताओं ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें मलाइका अपने सेक्सी मूव्स से मंच पर आग लगाती नजर आ रही हैं.

हाल ही में सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर शो से जुड़ा एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें 'छैय्या छैय्या' गर्ल एक कंटेस्टेंट के साथ फुट-टैपिंग 'बाबू जी जरा धीरे चलो' पर डांस करती हुई दिखाई दे रही है. गाने पर थिरकते हुए मलाइका ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. प्रोमो वीडियो को साझा करते हुए चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'क्या आप मुन्नी के मूव्स को फिर से देखना चाहते हैं. इस रील में रीमिक्स करें और हमें अपनी वीडियो हमें टैग करना न भूलें.' कुछ दिनों पहले मलाइका अरोड़ा को टेरेंस लुईस के साथ अपने शानदार डांस मूव्स दिखाते हुए देखा गया था.

दोनों ने ब्राजीलियाई सिंगर एमसी लेविन के गाने 'सुआ अमिगा देउ' पर डांस किया था. गीता, टेरेंस और मालइका शो में एक खास भूमिता निभाते है. इस शो को मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं. आपको बता दें, ये शो 16 अक्टूबर को टेलीकास्ट किया गया था. वर्कफ्रंट पर मलाइका अरोड़ा को पिछली बार सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में देखा गया था. वे डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 1 को भी जज करते हुए दिखाई दी थीं. मलाइका ने कुकिंग शो स्टार वर्सेज फूड में पार्टिसिपेट किया है.


Next Story