मनोरंजन

अर्जुन कपूर संग वेकेशन मनाने निकली मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल, सामने आया वीडियो

Subhi
24 Jun 2022 1:53 AM GMT
अर्जुन कपूर संग वेकेशन मनाने निकली मलाइका अरोड़ा हुईं ट्रोल, सामने आया वीडियो
x
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। पहले जहां दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से भी बचते थे। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों खुलकर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। पहले जहां दोनों एक-दूसरे के बारे में बात करने से भी बचते थे। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों खुलकर एक-दूसरे की तस्वीरें शेयर करते हैं। बॉलीवुड का यह चर्चित कपल एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देता है। एक बार फिर से काम से फुर्सत पाते ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) वेकेशन पर निकल पड़े हैं। आज देर रात ही दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीकेंड पर बर्थडे मनाएंगे अर्जुन


दो दिन बाद यानी कि 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 37वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मनाने वाले हैं और ऐसे में वह मलाइका अरोड़ा संग किसी खास जगह पर क्वालिटी टाइम बिताने निकल पड़े हैं। सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर ने एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि मलाइका उन्हें बार-बार याद दिलाना नहीं भूल रही हैं कि उनका बर्थडे वीकेंड नजदीक है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की ओर से मिले गिफ्ट्स की झलक दिखाई है।

Next Story