मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा ने बताया मुश्किल समय में कैसे बनाए रखती हैं अपना आत्मविश्वास
jantaserishta.com
29 Aug 2025 2:22 PM IST

x
मुंबई: अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की फिट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उनकी फिटनेस और स्टाइल देख लोग हैरान हो जाते हैं। वो हमेशा आत्मविश्वास से भरी हर काम को आसानी से कर लेती हैं। मलाइका अरोड़ा ने जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, फिर भी मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास नहीं डिगने दिया। उन्होंने अपना आत्मविश्वास बनाए रखने का मंत्र आईएएनएस से साझा किया है।
अभिनेत्री ने आईएएनएस से कहा, "मैं खुद को याद दिलाती हूं कि मुश्किल समय आना भी ठीक है। व्यायाम करना, कृतज्ञता का अभ्यास करना और अपनी खामियों को स्वीकार करना मुझे हमेशा अपने मूल में वापस लाता है।"
मलाइका अरोड़ा अपने फैंस के बीच अपनी कमाल की फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर ट्रेंड सेट करने में आगे रहती हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि वह कैसे आराम से ग्लैमर और कंफर्ट के बीच संतुलन बनाती हैं। बा, "मैं ग्लैमर को अपने आराम यानी कंफर्ट पर भारी नहीं पड़ने देती हूं। असली स्टाइल तब होता है जब आप किसी कमरे में शानदार दिखते हुए प्रवेश करें, लेकिन फिर भी अपनी अहमियत को बरकरार रखें। आराम को दरकिनार कर मैं कभी फैशन कैरी करना पसंद नहीं करती।" मलाइका अरोड़ा को योग करना काफी पसंद है। इसके जरिए वो खुद को फिट रखती हैं। कुछ दिनों पहले एक पोस्ट में उन्होंने सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में बताया था। साथ ही इसे आसानी से कैसे किया जाए यह भी समझाया था।
मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और डांसर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में एमटीवी इंडिया के लिए वीजे के रूप में की थी। जब उन्होंने बॉलीवुड में हाथ आजमाया तो उन्हें एक मजबूत पहचान एक्टिंग से ज्यादा आइटम नंबर्स से मिली। 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग का "मुन्नी बदनाम हुई" काफी हिट रहा था। मलाइका ने 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी और 2017 में उनका तलाक हो गया था।
Tagsमलाइका अरोड़ामलाइका अरोड़ा ने बताया मुश्किल समय में कैसे बनाए रखती हैं अपना आत्मविश्वासMalaika AroraMalaika Arora told how she maintains her confidence in difficult times
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





