मनोरंजन

दिव्य योगा सेंटर के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, ट्रोल्स ने फिर उड़ाया चाल का मजाक

Rounak Dey
10 Jan 2023 4:25 AM GMT
दिव्य योगा सेंटर के बाहर स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा, ट्रोल्स ने फिर उड़ाया चाल का मजाक
x
मलाइका अरोड़ा किसी से फोन पर बात कर रही हैं तो वहीं पैपराजी एक्ट्रेस के हर एक पोज के शॉट ले रहे हैं।
Malaika Arora Spotted: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शो में मलाइका अपने बोल्ड अंदाज और बयानों से खूब वाहवाही लूट रही हैं। अब एक बार फिर मलाइका अरोड़ा दिव्य योगा सेंटर के बाहर स्पॉट हुईं, इस दौरान एक्ट्रेस का लुक बेहद ही कातिलाना लग रहा था। मलाइका अरोड़ा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अपने योगा आउटफिट में नजर आ रही हैं। लेकिन अपने चाल को लेकर एक्ट्रेस फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। यहां देखें मलाइका अरोड़ी के फोटोज।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का आउटफिट
मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर का ट्रेक सूट और योगा पैंट्स पहने थे। इस तस्वीर में मलाइका अपने हाथों में पानी की बोतल और फोन पकड़े नजर आ रही हैं। Also Read - अरबाज खान के 50वें जन्मदिन पर सलमान खान, यूलिया वंतूर, सोनाक्षी सिन्हा समेत मलाइका अरोड़ा ने लगाए चार चाँद, देखें तस्वीर
मलाइका (Malaika Arora) ने चश्मे में ढाया कहर
इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा ने ब्लू कलर का चश्मा लगाया हुआ है। फोटो में मलाइका चश्मा लगाकर बेहद ही स्टाइलिश लग रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर
इस योगा आउटफिट में मलाइका अरोड़ा अपने टोन्ड लेग्स और परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मलाइका पैप्स को अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। Also Read - सनी लियोनी नहीं बल्कि संजय दत्त स्टारर 'भूमि' के गाने ट्रिप्पी ट्रिप्पी के लिए पहली पसंद थीं मलाइका अरोड़ा
फोन पर बात करती नजर आईं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा किसी से फोन पर बात कर रही हैं तो वहीं पैपराजी एक्ट्रेस के हर एक पोज के शॉट ले रहे हैं।

Next Story