मनोरंजन

अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा, वायरल हुई तस्वीरें

Neha Dani
28 Jan 2021 11:33 AM GMT
अर्जुन कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुई मलाइका अरोड़ा, वायरल हुई तस्वीरें
x
फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl

फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंl दोनों का रिश्ता बहुत ही गहरा हो गया हैl दोनों ने ना सिर्फ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, बल्कि अपने शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों और प्रशंसकों का दिल जीता हैl अब अर्जुन कपूर के घर के बाहर मलाइका अरोड़ा को स्पॉट किया गया हैl वह अपनी गाड़ी में बैठने जा रही थीl

मलाइका को अपने फैशन के लिए जाना जाता हैl उन्होंने वाइट कलर की ड्रेस पहन रखी थीl वह अर्जुन कपूर के साथ कहीं बाहर जा रही थीl अर्जुन कपूर ने हाल ही में फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग पूरी की हैl इस मौके पर उनसे मिलने मलाइका अरोड़ा अचानक हिमाचल प्रदेश पहुंच गई थीl हाल ही में यामी गौतम ने इस बात की घोषणा की है कि 'भूत पुलिस' की शूटिंग पूरी हो गई हैल



मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने गोवा में अमृता अरोड़ा के घर पर न्यू ईयर भी साथ मनाया थाl उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर कीl मलाइका अरोड़ा ने लिखा था, 'एक नई शाम, एक नया दिन, एक नया वर्षl 2021 का स्वागत हैl' मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैंl मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक कियाl इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिली थीl अर्जुन कपूर से अफेयर के पहले मलाइका अरोड़ा की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी, बाद में उन्होंने तलाक ले लिया था।




मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड कपल हैl दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती हैl मलाइका अरोड़ा की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैl उनकी सोशल मीडिया पर बहुत फैन फॉलोइंग हैl वहीं अर्जुन कपूर अपने मजाकिया कमेंट्स के लिए फेमस हैl


Next Story