मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा दिखाती है एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक्स, बोलीं- पसंद है 'सेक्सी' कहलाना

jantaserishta.com
12 March 2022 10:07 AM IST
मलाइका अरोड़ा दिखाती है एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक्स, बोलीं- पसंद है सेक्सी कहलाना
x

नई द‍िल्ली: फ‍िटनेस एंड फैशन डीवा मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी अपने बोल्ड लुक से फैंस को दीवाना बना देती हैं. 19 साल के बेटे की मां मलाइका ने खुद को काफी मेंटेन रखा है. इसी फिटनेस और फैशन की बदौलत मलाइका को लोग सेक्सी, ग्लैमरस, गॉर्ज‍ियस का टैग देते हैं. पर मलाइका की इन टैग्स पर क्या राय है, ये मायने रखता है.

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उन्हें सेक्सी कहलाना पसंद है और वे अपने स्ट्रेच मार्क्स की वजह से इनस‍िक्योर नहीं महसूस करती हैं. वे कहती हैं क‍ि उम्र बढ़ना जिंदगी का दस्तूर है और वे इसे समझदारी से स्वीकार करेंगी. हाल ही में पिंकव‍िला को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने इसपर बातचीत की है. उन्होंने कहा- 'मैंने हमेशा कहा है क‍ि मैं सेक्सी और स्पाइसी कहलाना पसंद करूंगी बजाय फीकी और ठंडी कहलाने के. मुझे हमेशा से ऐसे ही जाना गया है. मैं हर चीज का जश्न मनाने वाली इंसान हूं.'
उन्होंने आगे कहा- 'महीने के 15 दिन मैं एकदम आसमान में होती हूं और बाकी 15 दिन मैं स्ट्रगल कर रही होती हूं. क्योंक‍ि हर मह‍िला किसी हारमोनल या किसी दूसरी वजह से गुजर रही होती हैं.' यही डिप्रेस्ड वाली बाकी के 15 दिनों में मलाइका को कैसा लगता है इसपर उन्होंने कहा- 'मेरा पेट फूला हुआ लगता है, लो फील होता है जैसे मैं अपने बेस्ट टाइम में नहीं हूं.'
मलाइका ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा- 'अगर मैं अपने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर ट्रोल होती हूं तो होने दो. लोगों के पास इससे भी बड़ी इनस‍िक्योर‍िटीज है जिंदगी में. ये मेरे हिस्से का है. हर सफेद बाल के साथ मुझे लगता है मैं और बुद्ध‍िमान, और स्टेबल, प्यार और खुश होती जा रही हूं. मेरे सफेद बाल गवाह हैं क‍ि हर एक साल और भी बड़ा होगा और बेहतर होगा.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story