मनोरंजन

अर्जुन कपूर के BTS वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने लुटाई प्यार

Rani Sahu
19 Dec 2021 4:45 PM GMT
अर्जुन कपूर के BTS वीडियो पर मलाइका अरोड़ा ने लुटाई प्यार
x
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं। ऐसे में एक बार फिर अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। अर्जुन ने एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है, जिस पर उनकी लेडी लव एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने भी कमेंट किया है। न सिर्फ अर्जुन कपूर का पोस्ट, बल्कि मलाइका अरोड़ा का कमेंट भी सुर्खियों में आ गया है।

अर्जुन का BTS वीडियो
अर्जुन कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो ब्लैक एंड व्हाइट है और बिहाइंड द सीन शूट वीडियो है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा, ' मेरे बिंहाइड द हुडी होने का मेरा बिहाइंड द सीन वीडियो।' अर्जुन के इस वीडियो पर 27 हजार से अधिक लाइक्स आए हैं। इस वीडियो पर कई फैन्स और सितारों ने भी कमेंट किए हैं। इन कमेंट्स में एक कमेंट बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार मलाइका अरोड़ा का भी है। अर्जुन के इस वीडियो पर मलाइका ने दिल और फायर का इमोजी कमेंट किया है। अर्जुन के वीडियो के साथ ही फैन्स मलाइका के कमेंट को भी पसंद कर रहे हैं।
अर्जुन मलाइका की शादी
याद दिला दें कि हाल ही में अर्जुन और मलाइका मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रहे थे। कपल के सोशल मीडिया पर खूब फोटोज और वीडियोज वायरल हुए थे। एक ओर जहां दोनों रोमांस करते दिखे थे तो वहीं दूसरी ओर स्विमिंग पूल के अंदर एक्सरसाइज करते भी नजर आए थे। बता दें कि मलाइका और अर्जुन की शादी का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बेहद फिट हैं मलाइका
बता दें कि कि मलाइका अरोड़ा अपने जोरदार डांस के साथ ही साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने छोटे- छोटे वीडियोज शेयर करते हुए फिटनेस टिप्स देती रहती हैं। मलाइका जिम के साथ ही योगा और पिलाटे भी करती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मलाइका अलग- अलग योग बताती हैं और साथ ही उनके फायदे भी। मलाइका के इन वीडियोज को फैन्स पसंद करते हैं।
Next Story