मनोरंजन

ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये पोस्ट, बोलीं- ....लाइफ खत्म नहीं होती

jantaserishta.com
14 Jan 2022 1:11 PM IST
ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये पोस्ट, बोलीं- ....लाइफ खत्म नहीं होती
x

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं. हालांकि, अर्जुन कपूर ने लेडी लव मलाइका संग एक फोटो शेयर कर इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था. अब मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर किसी को 40 की उम्र में प्यार मिलता है तो इसे नॉर्मलाइज करें. लाइफ 25 की उम्र में ही खत्म नहीं हो जाती है.

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया, "नहीं, क्या सच में. 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें. 30 की उम्र में नई सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज करें. 50 की उम्र में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज करें. लाइफ 25 की उम्र में खत्म नहीं हो जाती. इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो."
इसके अलावा अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले मलाइका संग जो फोटो शेयर की थी, उसके कैप्शन में उन्होंने फैन्स को क्लियरली बता दिया है कि वह अभी भी मलाइका अरोड़ा के साथ ही हैं. दोनों अलग नहीं हुए हैं. अर्जुन ने लिखा, "अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है. सभी सुरक्षित रहिए, ब्लेस्ड रहिए. लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए. मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं."
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में शुमार किए जाते हैं. फैन्स इनके रिलेशनशिप की बात सुनकर बेहद खुश हुए थे. पब्लिक में अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है. कई लंच और डिनर पार्टीज में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता रहा है. हाल ही में दोनों ने उन ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था, जो दोनों के उम्र के फासले पर कॉमेंट करते हैं. दोनों का कहना था कि इन्हें किसी से फर्क नहीं पड़ता.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story