मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा का निजी जिंदगी पर खुलासा, बोलीं- 'मेरे पास कपड़े जूते सब हैं, लेकिन उन्हें पहनने वाला कोई नहीं'
Shubhra Nandy
7 May 2021 11:16 AM IST

x
मलाइका अरोड़ा 18 साल के अरहान खान की मां हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मलाइका अरोड़ा 18 साल के अरहान खान की मां हैं। अरबाज और मलाइका भले ही अलग हो गए हों लेकिन दोनों मिलकर बेटे की परवरिश कर रहे हैं। मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरहान और अर्जुन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
डांस शो में पहुंचीं मलाइका
मलाइका जल्द ही 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में नजर आएंगी। इस शो को शिल्पा शेट्टी जज करती है लेकिन उनकी जगह इस हफ्ते मलाइका होंगी। इस दौरान कई कंटेस्टेंट शानदार परफॉर्मेंस करेंगे। इसी बीच छह साल की कंटेस्टेंट फ्लोरिना गोगोई का डांस देखकर मलाइका उसकी तारीफें करती नहीं थकतीं। वो उसे गोद में उठा लेती हैं और कहती हैं कि वो हमेशा एक बेटी चाहती थीं।
बेटी चाहती थीं मलाइका
मलाइका ने कहा कि 'मैं तुम्हें घर लेके जाऊं क्या? घर पर मेरा एक बेटा है, बहुत समय पहले मैं कहती थी "काश मेरी एक बेटी होती।" मेरे पास बहुत सुंदर जूते और कपड़े हैं और उन्हें पहनने वाला कोई नहीं है।' इसके बाद मलाइका फ्लोरिना को गले लगा लेती हैं।
बेटे के लिए खाना बनाना सीखा
मलाइका जल्द ही सेलिब्रिटी कुकिंग शो 'स्टार वर्सेस फूड' में दिखेंगी। इसमें वह कहती हैं कि उनके बेटे की वजह से उन्होंने खाना बनाना शुरू किया। शो में उन्होंने कहा कि 'जब भी मुझे समय मिलता है मैं अरहान के लिए खाना बनाती हूं। एक दिन वह स्कूल से वापस आया और मुझसे कहा मम्मा, बाकी के पैरेंट्स इतना टेस्टी खाना बनाते हैं, क्या आपको खाना बनाना नहीं आता। तब मैंने उस चैलेंज को स्वीकार किया और कहा कि क्या तुम्हें पता है मैं तुम्हें दिखाऊंगी, मैं यह कर सकती हूं। अब मैं उसके लिए कई बार खाना बनाती हूं।'
अर्जुन कपूर को कर रहीं डेट
मलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो अर्जुन कपूर को डेट करने की वजह से वो सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अपनी शादी के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है। कई खास मौकों पर अर्जुन और मलाइका साथ में वक्त बिताते हए देखे जाते हैं।
Next Story





