मनोरंजन

मालदीव वकेशन से अर्जुन कपूर के साथ लौटीं मलाइका अरोड़ा, एयरपोर्ट लुक पर फिर ट्रोल हुई एक्ट्रेस

Neha Dani
6 Dec 2021 5:42 AM GMT
मालदीव वकेशन से अर्जुन कपूर के साथ लौटीं मलाइका अरोड़ा, एयरपोर्ट लुक पर फिर ट्रोल हुई एक्ट्रेस
x
अर्जुन ने कहा था कि अभी अगर शादी करनी भी होगी तो हो भी कैसे पाएगी।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मालदीव वकेशन से वापस आ चुके हैं। दोनों के इस हॉलीडे के काफी चर्चे रहे और सोशल मीडिया पर फोटोज भी वायरल हुए। रविवार रात दोनों एयरपोर्ट पर दिखे तो पपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद किया। वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोगों ने मलाइका को आउटफिट के लिए ट्रोल किया है। मलाइक ने टॉर्न जींस पहनी थी। इस पर लोगों ने भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। वैसे मलाइका और अर्जुन के लिए ट्रोलिंग नई बात नहीं है। ट्रोल अक्सर उनके खिलाफ काफी कुछ लिखते रहते हैं और उन्हें ये सब अच्छी तरह हैंडल करना भी आता है।



एयरपोर्ट लुक पर मलाइका हुईं ट्रोल




मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मालदीव में बढ़िया वक्त बिताकर लौटे हैं। दोनों अपने इंस्टाग्राम पर इस वकेशन की झलक दिखाते रहे। रविवार रात दोनों लौटे तो एयरपोर्ट पर उन्हें कैप्चर किया गया। मलाइका ने ब्रालेट, कोट और टॉर्न जींस पहने दिख रही हैं। इस जींस में घुटने के पास बड़ा सा होल है। मलाइका के एयरपोर्ट लुक पर कुछ लोगों ने भद्दे कॉमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये देखो गरीबी।
मलाइका-अर्जुन नहीं छिपाते रिलेशन
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पपराजी के फेवरिट कपल हैं। मलाइका जब भी बाहर होती हैं उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा जाती हैं। वह फोटोग्राफर्स को निराश नहीं करतीं और हमेशा रुककर पोज देती हैं। मलाइका और अर्जुन अपने रिलेशनशिप को भी नहीं छिपाते। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरी की तारीफ में अक्सर पोस्ट करते रहते हैं।
शादी पर अर्जुन ने दिया था ये जवाब
कोरोना फैलने से पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी के चर्चे थे। अर्जुन से मीडिया ने इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा था कि जब मेरी शादी होगी तो आप सबको बताऊंगा। अभी ऐसा कोई प्लान नहीं ही। उस वक्त कोविड फैला था तो अर्जुन ने कहा था कि अभी अगर शादी करनी भी होगी तो हो भी कैसे पाएगी।


Next Story