मनोरंजन

डीप नेक ड्रेस पहने सैलून से निकलीं Malaika Arora, फैंस हुए हैरान

Rani Sahu
31 March 2022 3:20 PM GMT
डीप नेक ड्रेस पहने सैलून से निकलीं Malaika Arora, फैंस हुए हैरान
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हर अंदाज निराला है

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का हर अंदाज निराला है। एक्ट्रेस कभी अपने योगा वीडियोज से फैंस को मोटिवेट करती नजर आती हैं, तो कभी अपने स्टनिंग हॉट फोटोशूट से फैंस के दिलों पर छुरियां चलाती देखी जाती हैं। मल्ला को उनके यूनिक ड्रेसिंग सेंस के लिए भी जाना जाता है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Malaika Arora Spotted Video) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है, जिसमें मलाइका की ड्रेस देख यूजर्स उन्हें आड़े हाथों लेने लगे हैं।

मलाइका अरोड़ा के वायरल वीडियो (Malaika Arora Viral Video) को वुम्पला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में बॉलीवुड की 'मुन्नी' सैलून से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। हालांकि, इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स की नजरें एक्ट्रेस की ड्रेस पर जा टिकी हैं। जिसे देख यूजर्स कमेंट सेक्शन में ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वीडियो में मलाइका अरोड़ा ब्लू और व्हाइट कलर की डीप नेक रैपअप ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने खुले स्ट्रेट बालों, व्हाइट मास्क और व्हाइट स्नीकर के साथ अपने लुक को पूरा किया है। क्लिप में एक्ट्रेस का नो-मेकअप लुक देखने को मिला है, जिसमें एक्ट्रेस का नेचुरल ग्लो उभरकर आ रहा है। मलाइका के वीडियो को चंद मिनटों में 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं फैंस इसपर दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का स्टनिंग अंदाज और हॉट ड्रेस देख एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'बेचारी को कपड़े ही नसीब नहीं होते।' दूसरे ने लिखा,'इनको कुछ ज्यादा ही गर्मी लग रही है।' एक अन्य लिखते हैं,'क्या हाल बना रखा है अपना।' जहां एक तरफ कुछ यूजर्स एक्ट्रेस की ड्रेस का मजाक उड़ाते देखे जा रहे हैं। तो वहीं मलाइका के फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते नजर आए हैं।
Next Story