मनोरंजन

एक्सीडेंट के बाद से ट्रॉमा में हैं Malaika Arora, बोलीं- ''मैं इसे भूल नहीं सकती, जब भी खून देखती हूं कांपने लगती हूं''

Rounak Dey
22 April 2022 11:17 AM IST
एक्सीडेंट के बाद से ट्रॉमा में हैं Malaika Arora, बोलीं- मैं इसे भूल नहीं सकती, जब भी खून देखती हूं कांपने लगती हूं
x
आलिया भट्ट की शादी की पार्टी में नजर आई थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का 2 अप्रैल को कार एक्सीडेंट हो गया था। एक्ट्रेस को थोड़ी चोट लग गई थी, जिसके बाद मलाइका को अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अब मलाइका बिल्कुल ठीक हैं और अपने काम पर लौट गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्सीडेंट को लेकर अपना दर्द बयां किया है।

मलाइका ने कहा- 'ये ऐसा कुछ है जिसे वह याद नहीं करना चाहती हैं। ना ही इसे मैं भूल सकती हूं। फिजिकली में रिकवर हो रही हूं लेकिन मानसिक तौर पर मुझे लगता है ये पूरी तरह से गया नहीं है। कभी-कभी मैं कोई फिल्म देखती हूं जिसमें एक्सीडेंट या खून दिखाया जाता है तो मैं कांपने लगती हूं। मुझे उस प्रोसेस से गुजरना पड़ता है।'
मलाइका ने आगे कहा- 'एक समय था जब उन्हें लग रहा था कि वह जिंदा बचेगी भी या नहीं। मैं सदमें में थी।मेरा सिर दर्द हो रहा था और मैं सिर्फ ये जानना चाहती थी कि मैं जिंदा हूं या नहीं। वहां पर इतना सारा खून था कि समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। मैं सदमे में थी और जब तक हॉस्पिटल पहुंची तब तक सब ब्लर था।'
बता दें हाल ही में मलाइका बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की पार्टी में नजर आई थी, जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं थी।

Next Story