मनोरंजन
जल्द दूसरी शादी करने जा रहीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं-''रिश्ते को आगे ले जाना पसंद करूंगी, हम इसके लिए तैयार''
Rounak Dey
6 April 2023 7:43 AM IST

x
उनका तलाक हो गया। वहीं पति से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा 2019 से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल कई बार अपने रिश्ते पर खुलकर बात कर चुका है। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की शादी की खबरें उठती रहती हैं। ऐसे में अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन संग अपनी शादी को लेकर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि वह और अर्जुन कपूर अपने रिश्ते को आगे तक ले जाने के लिए तैयार हैं।
हाल ही में बातचीत में मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उन्हें अपनी दूसरी शादी को लेकर बिल्कुल भी दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि अर्जुन कपूर के साथ वह अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना पसंद करेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि वह दोनों इसके लिए तैयार हैं।
मलाइका ने दूसरी शादी को लेकर कहा, 'बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। लोग सोचते हैं कि मुझे दोबारा शादी करने को लेकर दिक्कत हो सकती हूं, लेकिन यह सच नहीं है। मैं शादी में विश्वास करती हूं, मैं प्यार और साथ रहने में विश्वास करती हूं।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं किसी के जीवन के कुछ पहलुओं को सरप्राइज के रूप में छोड़ने और बहुत ज्यादा प्लान नहीं बनाने में विश्वास करती हूं। चीजों को प्लान करके बनाना लगातार जिदंगी के आनंद को कम करता है। सरप्राइज का अपना मजा है।'
बता दें, मलाइका पहले एक्टर अरबाज खान संग शादी कर चुकी हैं, जिनसे उनको एक बेटा भी है। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई और उनका तलाक हो गया। वहीं पति से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा 2019 से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
Next Story





