मनोरंजन
स्कॉटलैंड में अर्जुन संग इश्क फरमा रही हैं मलाइका अरोड़ा, खूबसूरत वादियों के बीच प्यार के पल बिताता दिखा कपल
Rounak Dey
20 April 2023 10:38 AM IST

x
अर्जुन कई बार ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद करते नजर आते हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अपने काम से वक्त निकालकर अक्सर एक दूसरे संग क्वालिटी टाइम स्पैंड करते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन-मलाइका मायानगरी की चकाचौंध से दूर स्कॉटलैंड घूमने निकल पड़े हैं, जहां दोनों प्यार के पल एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। उनके स्कॉटलैंड ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद रहे हैं।
स्कॉटलैंड वेकेशन की तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा- ''सब गर्म और आरामदायक..ऐसा ही मैं आपके आसपास महसूस करती हूं …… @arjunkapoor''
शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अर्जुन मलाइका स्कॉटलैंड की खूबसूरत वादियों के बीच प्यार के पल बिता रहे हैं। दोनों एक दूसरे के कंधे लगकर रोमांटिक पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों का विंटर लुक देखने को मिल रहा है। जहां मलाइका ब्लैक कोट और सिर पर कैप लगाए गॉर्जियस लग रही हैंं, वहीं उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन भी ब्लैक ब्लेजर और कैप में नजर आ रहे हैं। फोटोज में अर्जुन-मला की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर है, लेकिन ये कभी उनके प्यार के बीच रुकावट नहीं बना। हालांकि, दोनों अपने एज गैप को लेकर ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन अर्जुन कई बार ट्रोलर्स को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद करते नजर आते हैं।
Next Story





