मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा को मिली राहत, कोर्ट ने रद्द किया जमानती वारंट

Dolly
9 July 2025 8:23 PM IST
मलाइका अरोड़ा को मिली राहत, कोर्ट ने रद्द किया जमानती वारंट
x
मनोरंजन Entertainment : साल 2012 के सैफ अली खान से जुड़े एक होटल विवाद मामले में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश हुईं। मुंबई के एक कोर्ट में पेश होने के बाद अभिनेत्री को राहत मिली है।
उनके खिलाफ जमानती वरांट रद्द हो गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान से जुड़े 2012 के होटल विवाद मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जारी जमानती वारंट बुधवार को रद्द कर दिया।
हालांकि, अभियोजन पक्ष द्वारा यह दलील दिए जाने के बाद कि मलाइका अरोड़ा उनके केस में सपोर्ट नहीं कर रही हैं, उन्हें गवाह के रूप में हटा दिया गया। बता दें कि अदालत ने मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट इस होटल विवाद मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर जारी किया था। इस मामले में सैफ अली खान पर 13 साल पहले मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक एनआरआई व्यवसायी पर हमला करने का कथित आरोप है।
Next Story