मनोरंजन
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने पूल पर दिए ऐसे पोज, फैंस को लगे हजार वोट के झटके
Shubhra Nandy
3 Jan 2021 11:26 AM IST

x
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं
जनता से रिश्ता वेबडेसक | बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों गोवा में छुट्टियां बिता रही हैं. मलाइका लगातार गोवा से अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा कर रही हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मलाइका (Malaika Arora Photos) स्विमिंग पूल में पोज देती नजर आ रही हैं. तस्वीर में मलाइका बिकिनी पहने नजर आ रही है. मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हंसे, खुश रहें और अपने दिल की सुने. 2021 को शानदार बनाएं, हैप्पी संडे."
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Instagram) इस तस्वीर में काफी खुश नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ भी तस्वीर साझा की थी. इस तस्वीर में मलाइका जहां सिल्वर सिमरी आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं, वहीं एक्टर अर्जुन कपूर सिंपल शर्ट में नजर आ रहे थे. मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर पर फैन्स के खूब रिएक्शन आए थे.
बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने डांस के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. अपने डांस के साथ-साथ वह अपने लुक्स और स्टाइल से भी लोगों का खूब ध्यान खींचती हुई दिखाई देती हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा बतौर जज इंडियाज बेस्ट डांसर में दिखाई दी थीं. हालांकि, कोविड पॉजिटिव होने के कारण मलाइका अरोड़ा को शो को बीच में ही अलविदा कहना पड़ा था. लेकिन कोविड-19 से ठीक होने के बाद एक्ट्रेस ने शो पर धमाकेदार वापसी भी की थी.
Next Story





