मनोरंजन

अर्जुन कपूर के चाचा संजय को मलाइका अरोड़ा ने इस खास अंदाज में की बर्थडे विश...वायरल हुई तस्वीर

Gulabi
17 Oct 2020 9:52 AM GMT
अर्जुन कपूर के चाचा संजय को  मलाइका अरोड़ा ने इस खास अंदाज में की बर्थडे विश...वायरल हुई तस्वीर
x
संजय कपूर का आज बर्थडे है। संजय, अर्जुन कपूर के चाचा हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। संजय कपूर का आज बर्थडे है। संजय, अर्जुन कपूर के चाचा हैं। अर्जुन के चाचा के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा ने स्पेशल पोस्ट किया है। मलाइका ने संजय के साथ एक कूल फोटो शेयर कर लिखा, हैप्पी बर्थडे सबसे यंग, गुड लुकिंग और एनरजेटिक कपूर। वहीं अर्जुन ने भी अपने चाचू को बर्थडे विश करते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे चाचू, आप हमेशा ऐसी ही हंसते रहें जैसे इस फोटो में हंस रहे हैं।

मलाइका की अर्जुन के परिवार के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। वह अर्जुन और उनके चाचा-चाची यानी संजय कपूर और उनकी पत्नी के साथ वेकेशन पर भी गई थीं।

वेकेशन से सभी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बता दें कि कुछ दिनों पहले अर्जुन और मलाइका दोनों कोरोना से संक्रमित हो गए थे। हालांकि अब दोनों ठीक हो गए हैं और हाल ही में दोनों साथ में नजर भी आए थे।



मलाइका से शादी को लेकर अर्जुन ने कही थी यह बात

कुछ दिनों पहले फैन्स के साथ बातचीत के दौरान अर्जुन से पूछा गया कि वह मलाइका से शादी कब कर रहे हैं? अर्जुन ने कहा था, 'मैं जब शादी करूंगा तो सबको बताऊंगा। शादी को लेकर अभी कोई प्लानिंग नहीं है और अगर मैं अभी शादी करने का प्लान करता भी हूं, तो वह ऐसे समय में मुमकिन नहीं। हम दोनों ने अभी तक शादी के बारे में सोचा नहीं है। लेकिन जैसे मैं हमेशा कहता आया हूं कि मैं जब शादी करूंगा तो बताऊंगा। हम कुछ भी छुपाएंगे नहीं, बल्कि सभी को बताकर शादी करेंगे।'

इसके अलावा अर्जुन से फैन ने पूछा था की मलाइका बाकी के लोगों में अलग कैसे हैं, उनके लिए। इस पर एक्टर ने जवाब दिया था कि आप जब किसी से प्यार करते हैं तो इस सवाल का जवाब देना इसलिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि केवल एक ही चीज उन्हें दूसरों से अलग नहीं करती है। बल्कि, कई सारी बातें करती हैं। मुझे लगता है कि मलाइका मुझे समझती हैं और मेरे साथ वह काफी धीरज रखती हैं। मैं एक ऐसा इंसान हूं जिसके साथ रहना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। मैं बिलकुल आराम से नहीं रह पाता हूं। ऐसे में मलाइका का धीरज रखना वह भी मेरे साथ, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

Next Story