मनोरंजन

मलाइका अरोरा ने फ्लॉन्ट किया स्ट्रैच मार्क्स, दिखा बोल्ड अंदाज

Subhi
11 May 2023 9:19 AM IST
मलाइका अरोरा ने फ्लॉन्ट किया स्ट्रैच मार्क्स, दिखा बोल्ड अंदाज
x

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका आरोरा 49 साल की उम्र में भी अपने फिटनेस और बोल्ड लुक्स से कई एक्ट्रेसेस को मात देती नजर आती हैं। मलाइका का ग्लैमरस अंदाज इंटरनेट पर छाया रहता है। हाल ही में मलाइका अरोरा ने रेड कलर की रिवीलिंग ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।

तस्वीरों में मलाइका फ्रंट कट रेड कलर का लॉन्ग गाउन पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में नेकलाइन से लेकर वेस्टलाइन तक कट-आउट डिटेल दी गई है, जो मलाइका के लुक को बोल्ड बना रहा है।

मलाइका अपने क्लीवेज फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। मलाइका इस ड्रेस में अपने स्ट्रेच मार्क्स भी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। मलाइका ने अपने लुक को हैवी मेकअप, मैचिंग आईलाइनर और बालों में बन बनाकर कंम्प्लीट किया है।


फैंस को मलाइका अरोरा का यह बोल्ड अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं तस्वीरों में अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट करने पर एक्ट्रेस की तारीफ भी हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आप ने कई मदर्स को इंस्पायर किया है। आपको सलाम।'




क्रेडिट : hindi.webdunia.com

Next Story