मनोरंजन
मलाइका अरोड़ा को आया अर्जुन कपूर पर प्यार! एक्टर की फोटो शेयर कर कह दी ये बात
Rounak Dey
23 March 2022 10:06 AM IST

x
शादियों के सीजन में कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए।
बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि अपनी फिटनेस और लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ शेयर किया जिसे देख फैन्स उनकी तारीफ किए जान रहे हैं।
आपको बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस इंडिया से दूर अमेरिका में थी। मलाइका ने अपने ट्रिप की पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें देखा जा सकता था कि वो अपने बेटे से भी मिलीं। हालांकि सात समंदर पार भी एक्ट्रेस अगर किसी को मिस कर रही थीं तो वो उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हैं।सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ को लेकर ओपन रहने वाली मलाइका ने एक बार फिर खुलेआम अर्जुन कपूर के लिए अपना प्यार दिखाया।
दरअसल, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक मिरर सेल्फी पोस्ट की थी। एक्टर तस्वीर में एकदम फिट दिख रहे थे और अपनी टोन्ड मसल्स फ्लॉन्ट कर रहे थे। अर्जुन कपूर ने तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, 'बेहतर कल का लक्ष्य'। अर्जुन कपूर की इसी फोटो को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।मलाइका ने तस्वीर के साथ स्टीकर लगाकर अपने इमोशन शेयर किए हैं। मलाइका ने 'तुम मुझे प्रेरित करते हो' और 'आगे बढ़ते रहें' के स्टीकर अर्जुन की तस्वीर पर लगाकर पोस्ट किए हैं।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship) के रिश्ते की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि साल 2017 में इसकी शुरुआत हुई थी। शुरुआत में इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। फैन्स को भी मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। शादियों के सीजन में कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए।
Next Story





