मनोरंजन

अर्जुन कपूर के टैटू से गायब हुईं मलाइका अरोड़ा, जाने कौन है खास

jantaserishta.com
21 Jun 2021 3:49 PM IST
अर्जुन कपूर के टैटू से गायब हुईं मलाइका अरोड़ा, जाने कौन है खास
x

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में टैटू फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की थी. अब एक्टर ने टैटू बनवाते हुए वह वीड‍ियो भी शेयर किया है. इस मोनोक्रोम वीड‍ियो के साथ ही अर्जुन ने बता दिया है कि ये टैटू एक स्पेशल लेडी को डेड‍िकेटेड है.

अर्जुन ने अपने हाथ में लेटर A का टैटू बनवाया है. अब चूंकि अर्जुन का नाम भी ए से ही शुरू होता है, तो फैंस के दिमाग में सबसे पहला नाम अर्जुन का ही आया था. पर फैंस के इस अंदाजे को गलत बताते हुए अर्जुन ने इसे बहन अंशुला के लिए बताया है. उन्होंने वीड‍ियो शेयर कर लिखा- 'वो मेरी आस्तीन का इक्का है@anshulakapoor और मैं, जिंदगी भर हमेशा के लिए और लेटर A के जर‍िए जुड़ गए हैं.
अर्जुन का बहन के लिए प्यार जताने का यह अंदाज वायरल हो रहा है. आयुष्मान खुराना, टाइगर श्रॉफ ने इसपर हार्ट इमोजी के जर‍िए रिएक्ट किया है. वहीं अर्जुन की बहन अंशुला ने भी भाई के इस प्यार पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'लव यू'. एक फैन ने अर्जुन के इस वीड‍ियो पर लिखा- 'यह वाकई शानदार है, बहुत ही प्यारा जेस्चर.
अर्जुन और अंशुला, बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना के बच्चे हैं. दोनों भाई-बहन में बहुत गहरी बॉन्ड‍िंग है. एक दफा अर्जुन ने इंटरव्यू में कहा था- 'उसने अमेर‍िका में पढ़ाई की, ग्रेजुएट हुई और भारत आई, यह इसल‍िए ताकि मैं अकेला ना रहूं. वो मेरी जिंदगी को अपनी जिंदगी मानती है. वो घर संभालती है ताकि मैं काम कर सकूं. अपने पेरेंट्स की गैर मौजूदगी में जिंदगी जीना आसान नहीं है. कम से कम एक बच्चे को जिम्मेदार बनना पड़ता है, ताकि दूसरा एंजॉय कर सके.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story