मनोरंजन

Farah Khan संग थिरकीं Malaika Arora, आज से स्ट्रीम होगा शो

Neha Dani
6 Dec 2022 5:58 AM GMT
Farah Khan संग थिरकीं Malaika Arora, आज से स्ट्रीम होगा शो
x
देखकर ही पता चल रहा है कि इस बार शो में मलाइका कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज यानी 5 दिसंबर से अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के जरिए ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं एक्ट्रेस को जोरो-शोरों से अपने शो का प्रमोशन करते देखा जा रहा है। इसी कड़ी में मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक दमदार प्रोमो जारी किया है, जिसमें उनके साथ फन लविंग फिल्म मेकर फराह खान भी थिरकती नजर आ रही हैं।
Farah Khan संग थिरकीं Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा ने अपने अपकमिंग शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के लिए फैंस का बज हाई करने के लिए एक वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में वो फराह खान के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं दोनों स्टार्स को मलाइका के फेमस गानों छैंया छैंया, मुन्नी बदनाम और अनारकली डिस्को चली पर थिरकते देखा जा रहा है। मलाइका और फराह को इन गानों के हुकस्टेप्स करता देख फैंस काफी एक्साइटेड हो उठे हैं।
Malaika Arora ने शेयर की स्ट्रिमिंग डिटेल




क्लिप को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, मलाइका ने लिखा, 'हमें क्या मिल गया है ?! आपने सही अनुमान लगाया – हॉटस्टार स्पेशल मूविंग इन विथ मलाइका आज रात, सोमवार से गुरुवार रात 8 बजे केवल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग शुरू कर रही है।' मलाइका और फराह को देखकर फैंस का बज काफी ज्यादा हाई हो गया है और लोग शो को देखने के लिए कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं।
फैंस जाहिर कर रहे एक्साइटमेंट
मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा हैा,'फराह फैब लग रही है! मलाइका हमेशा की तरह परे!' दूसरे ने लिखा है,'अब और इंतजार नहीं कर सकता शो का।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'मेरी ऑल टाइम फेवरेट मलाइका मैम को देखने का इंतजार है।' मलाइका अरोड़ा का रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' 5 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाला है। प्रोमो को देखकर ही पता चल रहा है कि इस बार शो में मलाइका कुछ अलग अंदाज में नजर आने वाली हैं।

Next Story