मनोरंजन

MALAIKA ARORA ने गाउन में ढाया कहर, देखे सेक्सी अदाकारा का लेटेस्ट फोटोशूट

Rounak Dey
4 Oct 2021 11:00 AM IST
MALAIKA ARORA ने गाउन में ढाया कहर, देखे सेक्सी अदाकारा का लेटेस्ट फोटोशूट
x
मलाइका और अर्जुन की उम्र में करीब 12 साल का फर्क है। दोनों की उम्र का अंतर अक्सर चर्चा में रहता है।

बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी तस्वीरों के चलते मीडिया में चर्चा में रहती हैं। 47 साल की हो चुकीं मलाइका का अंदाज़ आज भी इतना ही गजब है। आये दिन वो अपने हॉट अंदाज़ से फैन्स का दिल धड़काती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही मलाइका ने किया है। मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में लेटेस्ट फोटोशूट (Latest Photoshoot) कराया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर (Malaika In Gown) की हैं। जिन्हे देख फैन्स दीवाने हुए जा रहे हैं।




दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कई सारी तस्वीरें शेयर की। हैं इन तस्वीरों में मलाइका स्किनी व्हाइट कलर का स्लिट गाउन पहने नजर आ रही हैं। उनका अंदाज़ काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। ड्रेस के साथ मलाइका ने अपने बालों को ओपन स्ट्रेट किया हुआ है।मलाइका ने इस लेटेस्ट फोटोशूट को करा कर फैंस की नींद उड़ा दी है। बता दें कि मलाइका ने ये गाउन मिस दिवा 2021 के इवेंट के लिए पहना था। जिसके बाद उन्होंने ये फोटोशूट कराया जिसके चर्चे हर तरफ हो रहे हैं।


स्किनी गाउन पहन जब मलाइका अरोड़ा ने फोटोशूट कराया तो देखने वाले बस उन्हें एकटक देखते ही रह गए। हर बार की तरह इस बार भी मलाइका अरोड़ा ने अपने यूनिक अंदाज से फैंस को सन्न कर दिया। मलाइका की यही अदा उन्हें औरों से जुदा बनाती है।
ड्रेस के साथ साथ मलाइका की अदाओं ने भी फैंस की नींद उड़ा दी है। अपने इस लुक को सपोर्ट करने के लिए मलाइका ने हाई हील्स पहनी हुई थीं। उनकी इन तस्वीरों पर फैन्स जमकर लाइक कर कमेंट्स की बरसात कर रहे हैं।


ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि मलाइका अरोड़ा को अपने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाना कितना पसंद है। ये हसीना उन एक्ट्रेसेस में से एक है। जो अपनी टोन्ड बॉडी को लेकर सुपर कॉन्फिडेंट है और वह अपने कर्व्स को फ्लॉन्ट करने में हिचकिचाती भी नहीं हैं। यही चीज उनकी इस बार की ड्रेस चॉइस ऐंड स्टाइलिंग के साथ भी देखने को मिली।
47 साल की मलाइका को देखकर कहा नहीं जा सकता कि वो अगले 3 सालों में 50 साल की होने वाली हैं। इसका श्रेय भी फिटनेस के प्रति उनकी दीवानगी को ही जाता है।
मलाइका अपने फिगर के साथ साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ सालों से मलाइका और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। मलाइका और अर्जुन की उम्र में करीब 12 साल का फर्क है। दोनों की उम्र का अंतर अक्सर चर्चा में रहता है।


Next Story