मनोरंजन

बॉयफ्रैंड अर्जुन संग मलाइका अरोड़ा ने कुछ यूं सैलिब्रेट किया Valentine's Day, देखें तस्वीरें

Gulabi
15 Feb 2021 6:55 AM GMT
बॉयफ्रैंड अर्जुन संग मलाइका अरोड़ा ने कुछ यूं सैलिब्रेट किया Valentines Day, देखें तस्वीरें
x
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने बीते कल यानी 14 फरवरी को प्यार भरा दिन यानी वैलंटाइन डे मनाया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने बीते कल यानी 14 फरवरी को प्यार भरा दिन यानी वैलंटाइन डे मनाया है। वह अपनी फिटनेस के साथ ही अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। अब बीते कल ही मलाइका ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें साझा कीं जो उनके प्यार यानी बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के लिए रहीं। जी दरअसल मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं इस बात से तो आप सभी वाकिफ ही होंगे।





दोनों ने अब तक कई मौकों पर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर किया है। अब बीते कल भी दोनों ने प्रेमियों के दिन को जश्न के रूप में मनाया। मलाइका ने जिन तस्वीरों को शेयर किया है इससे यह समझ आ रहा है कि दोनों ने वैलेंटाइन्स डे पर क्वालिटी टाइम बिताया है। आप देख सकते हैं जो भी तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें अर्जुन दिखाई नहीं दे रहे हैं। वहीं डेकोरेशन बड़ी जबरदस्त दिख रही है। अब सोशल मीडिया पर इन्हे फैंस तेजी से अपना-अपना प्यार दे रहे हैं।




वैसे मलाइका को देखकर उनकी उम्र का पता लगा पाना बेहद मुश्किल हैं। वह बड़ी फिट और सुपरहिट हैं। आए दिन मलाइका की योगा, जिम आदि की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। केवल यही नहीं बल्कि मलाइका अपने बेहतरीन डांस के लिए भी मशहूर हैं। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही अर्जुन परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में नजर आने वाले हैं। इसके आलावा वह एक अन्य फिल्म में भी दिखाई देंगे।


Next Story