मनोरंजन

किलर अवतार में घर से निकलीं मलाइका अरोड़ा, बैकलेस मैक्सी ड्रेस ने उड़ाए फैंस के होश

Triveni
24 May 2021 5:57 AM GMT
किलर अवतार में घर से निकलीं मलाइका अरोड़ा, बैकलेस मैक्सी ड्रेस ने उड़ाए फैंस के होश
x
बॉलीवुड की दुनिया में अपने स्टाइल स्टेमेंट से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड की दुनिया में अपने स्टाइल स्टेमेंट से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। उनकी सिजलिंग तस्वीरों का इंतजार फैंस को ही नहीं बल्कि फैशन क्रिटिक्स को भी बेसब्री से रहता है। मलाइका न केवल बोल्डनेस की क्वीन हैं बल्कि सिंपल अटायर में भी काफी कमाल की लगती हैं। ऐसा ही कुछ हमें हाल ही में देखने को मिला है।


दरअसल एक्ट्रेस को हाल ही में बेटे अरहान खान के साथ उनकी मम्मी के घर के बाहर स्पॉट किया गया। जहां उनका लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

इस दौरान मलाइका ऑलिव ग्रीन कलर की डीप फ्रंट नेक और बैकलेस मैक्सी ड्रेस में स्पॉट हुईं, जिसमें वो बेहद बोल्ड और खूबसूरत लग ही रही थीं। उनका ये बोल्ड अंदाज अब खबरों में छा गया है। सभी मलाइका के मैक्सी ड्रेस की भी खूब तारीफ कर रहे है।

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए मलाइका ने नो मेकअप के साथ हाई बन और ब्लैक कलर का मास्क कैरी किया हुआ है। इसके साथ ही उन्होनें Reebok फैशन लेबल के वाइट स्लाइडर्स पहने थे, जो इस ड्रेस के साथ काफी अच्छे से मैच हो रहे थे।

मलाइका की ये हाटॅ तस्वीरें देख कर लगता है कि उम्र मलाइका अरोड़ा के लिए थम सी गई है। 47 की उम्र में भी ये दीवा बेहद खूबसूरत हॉट और ग्लैमरस नजर आती हैं। मलाइका फिटनेस के मामले में यंग एक्ट्रेस को बराबर की टक्कर देती हैं। वे आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी स्टनिंग तस्वीरें अपलोड कर इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। वही फिटनेस के साथ साथ मलाइका अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहती हैं।
हाल ही में मलाइका तब ज्यादा सुर्खियों में आ गईं जब अर्जुन कपूर ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने पहली बार मलाइका संग अपने रिश्ते पर कहा कि उनका एक अतीत होता है और वो रिश्ते में एक दायरा बनाकर ही रखते हैं ताकि उनका करियर इससे इफेक्ट न हो।बता दे कि,मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों तकरीबन तीन साल से रिलेशन में हैं। दोनों अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं।


Next Story