मनोरंजन

एफेल टावर के नीचे रोमांटिक हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, वायरल हुईं वेकेशन पिक्स

Neha Dani
29 Jun 2022 5:16 AM GMT
एफेल टावर के नीचे रोमांटिक हुए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, वायरल हुईं वेकेशन पिक्स
x
जिसकी गवाह उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये तस्वीरें हैं।

बॉलीवुड फिल्म स्टार अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस टूर पर निकले हैं। इसकी जानकारी खुद बॉलीवुड के इस पावर कपल ने अपनी वेकेशन ट्रिप से ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करके दी हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस की वादियों में अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल बिता रहे हैं। हाल ही में अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने इस वेकेशन ट्रिप से कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जो हर किसी का ध्यान खींच रही हैं। देखें फोटोज।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों पेरिस की वादियों के मजे ले रहे हैं। जिसकी गवाह उनके इंस्टाग्राम पर शेयर की गई ये तस्वीरें हैं।


फोटो सेशन में एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं मलाइका-अर्जुन
इस दौरान ये स्टार कपल पेरिस की वादियों में जमकर फोटो सेशन करवा रहा है। जिसकी तस्वीरें इस स्टार कपल ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
एक दूजे संग जी रहे हैं रोमांटिक पल
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस दौरान हरेक पल को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों सितारों ने एफेल टॉवर के नीचे कई तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।

मलाइका-अर्जुन के इश्क का गवाह बना एफेल टावर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एफेल टावर के नीचे कई सारी तस्वीरें क्लिक कर अपने इश्क की कहानी बयां की हैं। ये तस्वीरें हर किसी का ध्यान खींच रही हैं।

48 साल की उम्र में अर्जुन को दिल दे बैठीं मलाइका
बता दें कि अर्जुन कपूर अदाकार मलाइका अरोड़ा का दूसरा प्यार हैं। अर्जुन कपूर जहां 37 साल के हैं तो वहीं, मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं।



Next Story