मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते में नया आयाम, दोनों एक साथ पहुंचे यहां, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
19 Feb 2021 10:45 AM IST
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते में नया आयाम, दोनों एक साथ पहुंचे यहां, देखें तस्वीरें
x

अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को अब पब्लिक कर चुके हैं. मलाइका अक्सर ही अर्जुन के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो वहीं अर्जुन भी खुलेआम प्यार का इजहार करते हैं. अब ये दोनों अपने रिश्ते को नए आयाम पर ले जाना चाहते हैं. बीती रात मलाइका अरोड़ अपने पैरेंट्स के घर डिनर के लिए अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं. इस दौरान मलाइका के बेटे अरहान खान भी थे. देखें तस्वीरें

ये तस्वीरें उसी वक्त क्लिक हुईं जब ये दोनों मलाइका के पैरेंट्स के घर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों मास्क लगाए दिखे. अर्जुन कपूर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में थे तो वहीं मलाइका कैजुअल में दिखीं. मलाइका के बेटे अरहान खान भी अर्जुन और मलाइका के साथ डिनर के लिए पहुंचे. आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के एक ही बेटे अरहान है. उनकी उम्र 18 साल है. मां-बाप के अलग होने के बाद अरहान अपनी मां मलाइका के साथ ही रहते हैं. अब जब मलाइका उन्हें अर्जुन से मिला रही हैं तो ऐसे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. काफी समय से ये भी कहा जा रहा है कि ये दोनों जल्द शादी भी रचाएंगे. इसलिए मलाइका अपनी फैमिली से अर्जुन कपूर को मिलवा रही हैं. इनकी शादी की खबरें पिछले साल ही थीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से कुछ नहीं हो पाया. इस साल दोनों ने न्यू ईयर साथ में भी मनाया. मलाइका इन दिनों कभी-कभी अर्जुन कपूर की शूटिंग के सेट पर भी पहुंच जाती हैं. इस डिनर के लिए मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा, उनके पति और बच्चे भी पहुंचे थे.
















jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story