मनोरंजन

वैलेंटाइन डे पर एक साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां

jantaserishta.com
15 Feb 2021 1:50 PM IST
वैलेंटाइन डे पर एक साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, इन तस्वीरों ने फैंस के दिलों पर चलाई छुरियां
x

फाइल फोटो 

एक दिन पहले देश और दुनिया वैलेंटाइन को अलग-अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया. सेलिब्रेशन के मामले में भारतीय सिनेमा की हस्तियां भी काफी आगे रहती हैं. वैलेंटाइन डे को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु, शिल्पा शेट्टी, जेनलिया डीसूजा, मलाइका अरोड़ा समेत कई सेलेब्स ने अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया.

बिपाशा बासु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ वैलेंटाइन डे केक काटा. केक काटने से पहले दोनों एक-दूसरे के लिए प्रार्थना की. इसके बाद करण और बिपाशा ने वैलेंटाइन डे केक कटिंग सॉन्ग भी गाया और बाद में दोनों किस करते हुए नजर आए.
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ बिताए पुराने पलों को याद किया और ऐसे कई यादगार पलों की झलक फैंस को प्यारे वीडियो के जरिए दिखाई. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा वैलेंटाइन डे पर आउटिंग के लिए बाहर गए. इस दौरान एक फनी वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया. एक्टर रितेश देशमुख ने वैलेंटाइन डे के मौके पर पत्नी जेनेलिया के साथ एक रोमांटिक वीडियो बनाया.इस वीडियो में दोनों एक गाने के साथ लिप सिंक करते हुए नाचते हुए नजर आएं. जेनेलिया ने भी अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर रितेश के साथ वाली एक तस्वीर शेयर कर उन्हें वैलेंटाइन डे की बधाई दी.
वैलेंटाइन डे का सबसे ज्यादा लाभ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने उठाया. दोनों ने बहुत शानदार डिनर किया और काफी वक्त साथ बिताया. अर्जुन कपूर और मलाइका ने अपनी-अपनी इंस्टा स्टोरी पर प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं.







नेहा धूपिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी की तस्वीर से लेकर अब तक के कुछ बेहतरीन और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और पति अंगद को वैलेंटाइन डे की बधाई दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story