मनोरंजन

मार्वल फिल्म निर्माता की पार्टी में पहुंचे मलाइका और अर्जुन कपूर, सिजलिंग केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Neha Dani
23 July 2022 5:06 AM GMT
मार्वल फिल्म निर्माता की पार्टी में पहुंचे मलाइका और अर्जुन कपूर, सिजलिंग केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
x
हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है।

बॉलीवुड के हॉट कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आजकल टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं।हाल ही में यह कपल एक साथ स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर स्टार कपल का वीडियो (Malaika Arjun Video)छाया हुआ है।

प्रोडूसर रितेश सिधवानी द्वारा रूसो ब्रदर्स के लिए स्टार-स्टड पार्टी आयोजित की गई थी।इस पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हाथों में हाथ डाले नजर आए। इस पार्टी के लिए कपल ने वायलेट और पर्पल रंगों के आउटफिट चुने। लव बर्ड्स ने इवेंट में पहुंचते ही अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से जमकर लाइमलाइट बटोरी।


डीवा इस दौरान पर्पल कलर की स्पार्कल ड्रेस में दिखाई दीं वहीं अर्जुन कपूर ने भी उनकी ड्रेस से काफी हद तक मैच करती हुई डार्क पर्पल शर्ट पहनी थी। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना बांद्रा वाला फ्लैट बेच दिया था, जो मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में था। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में कुछ दिक्कत चल रही है। हालांकि कपल ने एक साथ आकर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया।
बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है।

Next Story