मनोरंजन

RRR का मेकिंग VIDEO हुआ रिलीज, दिखा एकदम हैरतअंगेज एक्शन

Shubhra Nandy
15 July 2021 12:44 PM IST
RRR का मेकिंग VIDEO हुआ रिलीज, दिखा एकदम हैरतअंगेज एक्शन
x
भारत की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, RRR ने आखिरकार प्रशंसकों के लिए एक मेगा ट्रीट के रूप में अपना मेकिंग वीडियो लॉन्च कर दिया है

भारत की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक, RRR ने आखिरकार प्रशंसकों के लिए एक मेगा ट्रीट के रूप में अपना मेकिंग वीडियो लॉन्च कर दिया है, जिसके साथ दर्शकों को इस भव्य फिल्म की दुनिया में पहली झलक देखने मिलेगी. निर्देशक एसएस राजामौली, पेन मूवीज और उनकी RRR टीम ने अपने सोशल मीडिया पर मेकिंग वीडियो को कैप्शन देते हुए साझा किया, RRR मूवी को बनाने की एक झलक. उम्मीद करता हूं आपको पसंद आएगी.' इस तरह फिल्म का जोरदार मेकिंड वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है.

शानदार सेट और जोरदार एक्शन हैं RRR में
इस मेकिंग वीडियो में एसएस राजामौली की RRR के सेट पर एक भव्य प्रसंग का पता चलता है, जिसमें स्वतंत्रता पूर्व युग के लिए एकदम परफेक्ट सेटिंग है. बिग स्केल पावर पैक्ड एक्शन दृश्यों से लेकर सबसे बड़े और ज़ोरदार धमाकों तक, यह फिल्म हर तरीके से मनोरंजन करने के लिए तैयार है. इस फिल्म में एक साथ आने वाले विभिन्न इंडस्ट्रीज के सभी बड़े सितारों के लुक की एक झलक देखने को मिलेगी. मेकिंग वीडियो यह साबित करने के लिए पर्याप्त है कि, RRR वास्तव में भारत की सबसे बड़ी और भव्य फिल्मों में से एक होगी.

14 अक्तूबर को रिलीज होगी RRR
स्वतंत्रता पूर्व भारत में स्थापित, RRR प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों, कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामराजू के युवा जीवन पर एक काल्पनिक कहानी है. इस मल्टी-स्टारर में राम चरण, एनटीआर जूनियर के साथ अजय देवगन और आलिया भट्ट नजर आएंगी. पेन स्टूडियोज़ ने पूरे उत्तर भारत में नाट्य वितरण अधिकार प्राप्त किए हैं और सभी भाषाओं के लिए विश्वव्यापी इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी खरीदे हैं. RRR तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ सहित कई अन्य भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है. RRR कोविड परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 13 अक्तूबर को रिलीज होगी.


Next Story