एक्ट्रेस नोरा फतेही के इस सॉन्ग का मेकिंग VIDEO हुआ जमकर वायरल, ऐसे मस्ती में डांस की प्रैक्टिस करती आईं नजर...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही अपने डांस से सबको हैरान कर देती हैं. उनके मूव्स सबके होश उड़ा देते हैं, हाल ही में उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही 'पपेटा सॉन्ग के लिए डांस की प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा फतेही 'पपेटा' की मेकिंग के दौरान किस तरह मस्ती में डांस सीख रही हैं. नोरा फतेही के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.
वीडियो में नोरा फतेही अपने मूव्स से सबको हैरान कर रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को 21 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, नोरा फतेही के अकसर डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही कुछ 'पपेटा के मेकिंग वीडियो के साथ भी हुआ है.





