मनोरंजन
आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स अब आपके लिए लेकर आ रहे हैं 'सिया'- विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय होंगे लीड
Rounak Dey
3 Aug 2022 4:47 AM GMT

x
इस फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है और 16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी।
कांस फिल्म फेस्टिवल में दो बार अवार्ड जीत चुकी फिल्म मसान, 8वें वार्षिक मोज़ेक इंटरनेशनल साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल (MISAFF) की ओपनिंग फिल्म 'आंखों देखी' और 'ऑस्कर' में इंडिया की आधिकारिक एंट्री फिल्म न्यूटन के बाद अब दृश्यम फिल्म्स अपने दर्शकों के समक्ष सिया नामक एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जो भारत की एक और मानवीय कहानी को दर्शायेगा। बता दें कि निर्माता मनीष मुंद्रा इस फिल्म के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।
Koo AppMANISH MUNDRA TURNS DIRECTOR... #ManishMundra - producer of pathbreaking films like #AnkhonDekhi, #Masaan and #Newton - turns director with #Siya... Story of a small-town girl who, against all odds, decides to fight for justice and starts a movement against the vicious system. #Siya stars #PoojaPandey [as #Siya] and #VineetKumarSingh in lead roles... Produced by #DrishyamFilms... In *cinemas* 16 Sept 2022. - Taran Adarsh (@taran_adarsh) 2 Aug 2022

सिया यह एक छोटे से शहर की लड़की की कहानी है जो सभी बाधाओं का सामना करते हुए न्याय के लिए लड़ने का फैसला करती है और शातिर पुरुष प्रधान व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करती है। इस सिनेमाई अनुभव को जीवंत करते हुए, बैनर ने इस फिल्म में प्रतिभाशाली अभिनेत्री पूजा पांडेय को सिया और रंगबाज़ के विनीत कुमार सिंह मुख्या भूमिका के लिए चुना है।
निर्देशक मनीष मुंद्रा कहते हैं- 'दिन-ब-दिन, साल दर साल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सिया, घोर अमानवीयता को चित्रित करने का एक प्रयास है जहाँ शक्तिहीन, निर्दोष महिलाओं को एक ऐसी दुनिया में रखा जाता है जो सेक्स को वर्जित और फिर भी महिलाओं को सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में देखा जाता है।'
पूजा पांडेय कहा- 'एक महिला के रूप में, यह कहानी मुझे महत्वपूर्ण लगी। यह एक ऐसी कहानी है जिसे बताना बहुत ज़रूरी है, यह अनगिनत पीड़ितों की भावनाओं को प्रतिध्वनित करता है।'
विनीत कुमार सिंह कहते हैं- 'एंटरटेनमेंट और इम्पैक्टफूल मेसेज के बीच हमेशा से एक फाइन लाइन होनी चाहिए। दृश्यम फिल्म्स सिया के ज़रिये इस लक्ष्य को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। यह फिल्म पावर-पैक, हार्ड-हिटिंग है, जो निश्चितरूप से दर्शकों ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।' दृश्यम फिल्म्स द्वारा निर्मित, इस फिल्म को मनीष मुंद्रा ने डायरेक्ट किया है और 16 सितंबर 2022 को देशभर में रिलीज होगी।

Rounak Dey
Next Story