मनोरंजन

मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, Pushpa में नजर आएगी Samantha Ruth Prabhu

Rounak Dey
16 Nov 2021 11:54 AM IST
मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, Pushpa में नजर आएगी Samantha Ruth Prabhu
x
सामंथा रुथ प्रभु इस फिल्म में सिर्फ एक गाने में ही नजर आएंगी।

साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों सफलता की ऊंचाईयों पर हैं। फिल्म स्टार सामंथा रुथ प्रभु अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से लगातार सुर्खियों में है। बीते दिनों ही खबरें सामने आई थी कि अदाकारा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा (Pushpa) में नजर आने वाली हैं। सुनने में आया था कि फिल्म स्टार सामंथा रुथ प्रभु को अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म पुष्पा के मेकर्स ने एक डांस नंबर के लिए अप्रोच किया है। अब सोचिए क्या, मेकर्स ने इन खबरों पर आधिकारिक मोहर भी लगा दी है। पुष्पा के मेकर्स ने ये बड़ा ऐलान करते हुए ट्वीट कर अपनी फिल्म में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु का स्वागत किया है। निर्माताओं ने अदाकारा का वेलकम करते हुए लिखा, 'बेहद टैलेंटेड सामंंथा रुथ प्रभु पुष्पा द राइज में एक डांस नंबर पेश करने जा रही हैं।' ये ट्वीट आप यहां देख सकते हैं।

दरअसल, सामंथा रुथ प्रभु और अल्लू अर्जुन पहले भी दो फिल्मों में साथ ऑन स्क्रीन नजर आ चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थी। ऐसे में निर्माता इस हिट जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर फिर से भुनाने की कोशिश में हैं। सामंथा रुथ प्रभु इस फिल्म में सिर्फ एक गाने में ही नजर आएंगी।


पुष्पा की बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में अल्लू अर्जुन और अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म के निर्देशक सुकुमार हैं। जो अल्लू अर्जुन के साथ आर्या, आर्या 2 और जूनियर एनटीआर की फिल्म ननाकु प्रेमाथु जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। सुकुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म पुष्पा उनकी ही नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की भी पहली पैन इंडिया रिलीज फिल्म है। फिल्म को मेकर्स 17 दिसंबर को रिलीज करने वाले हैं।
इन फिल्मों में बिजी हैं सामंथा रुथ प्रभु
साउथ फिल्म अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्म शांकुतलम की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म के निर्देशक गुणाशेखर हैं। इसके अलावा सामंथा तमिल फिल्म अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म काथुवकालु रेंधु कदाल में भी नजर आएंगी। इधर, चर्चा है कि फिल्म अभिनेत्री ने द फैमिली मैन 2 के बाद एक और वेब सीरीज के लिए निर्देशक राज एंड डीके के साथ हाथ मिलाया है।
Next Story