मनोरंजन

मेकर्स ने बढ़ाई कटरीना कैफ स्टारर फिल्म की डेट, रणवीर-टाइगर हैं इसकी वजह

Rounak Dey
30 Oct 2022 8:22 AM IST
मेकर्स ने बढ़ाई कटरीना कैफ स्टारर फिल्म की डेट, रणवीर-टाइगर हैं इसकी वजह
x
क्योंकि रूटीन कहानियों को हिंदी के दर्शक अब पसंद नहीं कर रहे हैं.
एक तो बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्में नहीं चल रहीं, उस पर एक साथ रिलीज होने वाली फिल्में आपसी टक्कर में बिजनेस में घाटा उठा रही है. इस साल क्रिसमस पर कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. साल के आखिरी हफ्ते में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सर्कस और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की गणपत रिलीज के लिए तैयार हैं. खबर है कि इस टक्कर को त्रिकोणीय बनाने वाली फिल्म कैटरीना कैफ की मैरी क्रिसमस ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. पहले फिल्म के क्रिसमस पर रिलीज होने की घोषणा की गई थी, परंतु अब चर्चा है कि प्रोड्यूसरों ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) की टक्कर में न उलझने का फैसला किया है. फिल्म को 2023 में रिलीज किया जाएगा. हालांकि निर्माताओं ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है.
सामने गणपत और सर्कस
निर्माता रमेश तौरानी की फिल्म में कैटरीना के साथ विजय सेतुपति (Vijay Setupati), संजय कपूर, टीनू आनंद और विनय पाठक भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं. मैरी क्रिसमस को इस साल 23 दिसंबर को रिलीज होना था, परंतु इसी दिन गणपत (Ganapath) और सर्कस (Cirkus) भी आ रही हैं. हालांकि अभी भी ट्रेड के जानकार मान रहे हैं कि इन दो में किसी एक की तारीख बदलेगी और यही बॉक्स ऑफिस के लिए बेहतर होगा. देखना होगा कि आने वाल दिनों में इन दो फिल्मों के निर्माता क्या फैसला करते हैं. मैरी क्रिसमस का निर्देशन अंधाधुन, बदलापुर और एजेंट विनोद जैसी फिल्मों के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने किया है. यह पहला मौका है जब राघवन कैटरीना और विजय सेतुपति के साथ काम कर रहे हैं.
हो सकता है कुछ अलग
मैरी क्रिसमस में सबकी नजरें कैटरीना के साथ विजय सेतुपति पर रहेंगी क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म होगी. हाल के वर्षों में विजय की हिंदी के दर्शकों में फैन फॉलोइंग बढ़ी है. वह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की 2023 में आने वाली फिल्म जवान में भी मुख्य विलेन के रोल में नजर आएंगे. माना जाता है कि स्क्रिप्ट की उनकी चॉइस बहुत अच्छी होती और संभवतः मैरी क्रिसमस के साथ भी यही होगा. उम्मीद की जा रही है कि श्रीराम राघवन कैटरीना और विजय सेतुपति के साथ बॉलीवुड के दर्शकों को कुछ अलग देंगे क्योंकि रूटीन कहानियों को हिंदी के दर्शक अब पसंद नहीं कर रहे हैं.

Next Story