मनोरंजन

'मदर्स डे' के इस दिन को बनाएं और भी खास...देखें ये मजेदार फिल्में

Subhi
8 May 2021 3:38 AM GMT
मदर्स डे के इस दिन को बनाएं और भी खास...देखें ये मजेदार फिल्में
x
मदर्स डे एक ऐसा दिन ​जिसे हर बच्चा अपनी मां के लिए खास बनाना चाहता है।

मदर्स डे एक ऐसा दिन ​जिसे हर बच्चा अपनी मां के लिए खास बनाना चाहता है। ऐसा हो भी क्यों न मां से बढ़कर और उनसे खास इस पूरी कायनात में दूसरा कोई नहीं है। इसलिए मां को भगवान का दर्जा दिया जाता है। हर किसी की जिंदगी में मां की भूमिका सबसे अनोखी और अलग होती है। मदर्स डे के दिन बच्चे अपनी मां को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते।

पूरे साल अगर मां अपके लिए समर्पित रहती तो इस एक दिन अपका भी फर्ज बनता है कि उनके लिए कुछ करें जिसे वो हमेशा याद रखें और खुद के​ लिए स्पेशल फील करें। अगर आप इस दिन को खास बनान चाहते हैं तो लॉकडाउन में अपनी मां के साथ घर में बैठकर इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। हम आपको बॉलीवुड की ऐसी 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें मां के उस रूप को दिखाया गया है जो अपने बच्चे के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

मदर इंडिया
नरगिस दत्त और सुनील दत्त स्टारर​ फिल्म 'मदर इंडिया' जो कि साल 1957 में रिलीज हुई थी वो आज भी की फेवरेट मूवी में से एक है। इसमें मां कि किरदार को जितना मजबूत दिखाया गया शायद ही किसी और फिल्म में ऐसा देखने को मिला हो। फिल्म 'मदर इंडिया' की कहानी एक ऐसी मां की कहानी थी जिसके पति की मौत के बाद बड़े संघर्ष के साथ वो अपने बच्चों को पालती है।
इंग्लिश विंग्लिश
साल 2012 में रिलीज हुई दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। ये यह फिल्म हर उस भारतीय महिला को समर्पित है जो हर काम में कुशल है लेकिन अंग्रेजी न बोल पाने से पीछे रह जाती है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि महज एक अंग्रेजी न आने के कारण श्रीदेवी को उनके ही घर में हीन भावन से देखा जाता है। इस फिल्म के माध्यम से श्रीदेवी ने यही बताने की कोशिश की है कि एक महिला अगर ठान ले तो वह परिवार की जिम्मेदारी के साथ वो सब कर कसती है जो वो करना चाहती है।
मॉम
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी ने अहम किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीक मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में आर्य नाम की लड़की की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके स्कूल के ही कुछ लड़के दुष्कर्म करते हैं। इसके बाद उनकी सौतेली मां यानी श्रीदेवी उनको सबक सिखाने के लिए एक जासूस की मदद लेती है।
शक्ति
इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने अहम रोल प्ले किया है। ​इसकी कहानी ऐसी मां की है जिसका पति मर जाता है और उसके ससुराल वाले उसके बच्चे को छीनना चाहते थे। इस फिल्म के एक-एक सीन को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नाना पाटेकर और शाहरुख खान ने भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।
क्या कहना
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में प्रीति शादी से पहले ही अपने ब्वॅायफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो जाती हैं लेकिन उनका ब्वॅायफ्रेंड उन्हें अपनाने से इनकार कर देता है। इसके बाद उनका खुद का परिवार भी उन्हें नहीं स्वीकार करता। लेकिन इन सब के बावजूद वह अपने बच्चे को कोख में रखती है और उसे जन्म देती है।


Next Story