मनोरंजन

'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री इस गाने पर किया पोल डांस, दोस्तों के साथ की पार्टी

Tara Tandi
16 Aug 2021 1:26 PM GMT
मैंने प्यार किया की एक्ट्रेस भाग्यश्री इस गाने पर किया पोल डांस, दोस्तों के साथ की पार्टी
x
सलमान ख़ान की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की एक्ट्रेस भाग्यश्री इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सलमान ख़ान की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' की एक्ट्रेस भाग्यश्री इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस हैं। भाग्यश्री ने 1989 में सलमान ख़ान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था इसके बाद एक्ट्रेस ने कन्नड़, बंगाली, मराठी फिल्मों में भी काम किया। फिल्मों के अलावा भाग्यश्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी फोटोज़ और वीडियो अक्सर इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

भाग्य श्री के इंस्टा पर उनके फिटनेस वीडियो से लेकर हैंगआउट वीडियो तक सब हैं जहां वो दोस्तों के साथ चिल करती दिख रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक पोल डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें भाग्यश्री अपनी फ्रेंड्स के साथ डिस्क में डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी एक खास दोस्त को जन्मदिन की बधाई दी है। वीडियो के शुरुआत में भाग्य श्री सैक्सी पोल डांस करती दिख रही हैं, वहीं बाद में उनकी ढेर सारी फोटोज़ नज़र आ रही हैं। देखें वीडियो।

वर्क फ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री जल्द ही प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' में नज़र आने वाली हैं। फिल्म में भाग्यश्री प्रभास की मां का अहम रोल निभा रही हैं। बता दें कि 'राधे श्याम' एक पीरियड रोमांस फिल्म है। इसमें प्रभास, पूजा हेगड़े और भागयश्री के अलावा सत्यराज, कुनाल रॉय कपूर, साशा छेत्री, प्रियदर्शी पुलिकोंडा भी नज़र आएंगे। फिल्म 2021 में रिलीज होगी। पहले इस फिल्म में काम करने को लेकर भाग्यश्री हिचकिचा रही थीं। लेकिन फिर डायरेक्टर के समझाने पर वो मान गईं। इसके अलावा वो कंगना रनोट की फिल्म 'थलाइवी' में भी नज़र आएंगी। ये फिल्म जयललिता के जीवन पर आधारित है जिसमें कंगना जयललिता का ही रोल निभाएंगी।



Next Story