मनोरंजन
महिमा चौधरी ने ऋषभ पंत को किया फॉलो, डॉक्टरों के सम्मान में बदली बर्थ डेट
jantaserishta.com
1 July 2023 3:26 PM IST

x
मुंबई: शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'परदेस' फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने शनिवार को नेशनल डॉक्टर्स डे पर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बर्थ डेट बदल दी। एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि जब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला तो उनका जीवन किस तरह बिखर गया था।
महिमा ने शेयर किया कि उनके डॉक्टरों और फैंस के कारण 8 नवंबर, 2022 को नया जीवन और दूसरा बर्थ डे मिला। दूसरी तरफ 30 दिसंबर को दुर्घटना में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने भी अपनी बर्थ डेट बदल दी। महिमा और ऋषभ की तरह कई दूसरी मशहूर हस्तियों और प्रभावशाली लोगों ने भी अपने बर्थ डेट को अपडेट करके अपनी कहानियां साझा करना शुरू कर दिया।
टीवी एक्टर छवि मित्तल, फिल्म एक्टर राहुल रॉय और सेलिब्रिटी न्यूट्रिशन डॉ. सिद्धांत भार्गव भी डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आगे आए। जिन्होंने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। मशहूर हस्तियां सेकेंड बर्थ डेट की एक नई पहल के तहत अपना बर्थ डेट अपडेट कर रही हैं। एक फार्मा कंपनी की पहल का उद्देश्य डॉक्टरों के हमारे जीवन में दिए गए अविश्वसनीय योगदान का जश्न मनाने के साथ उनका सम्मान करना है।
Tagsमहिमा चौधरीऋषभ पंतबर्थ डेटएक्ट्रेस महिमा चौधरीmahima chaudharyrishabh pantbirth dateactress mahima chaudhary
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





