मनोरंजन

4 साल की बेटी पर लिपस्टिक और आईलाइनर लगाने पर ट्रोल हुईं माही विज

Rounak Dey
5 April 2023 11:37 AM IST
4 साल की बेटी पर लिपस्टिक और आईलाइनर लगाने पर ट्रोल हुईं माही विज
x
‘मतलब खुद को कोविड हो चुका है...और मास्क का ज्ञान भी दे रही हो फिर भी बिना मास्क के खाड़ी हो...बहुत अकलमंद हो।’
टीवी एक्ट्रेस माही विज हाल ही में कोरोना का शिकार हो गईं थीं। एक्ट्रेस काफी सालों से एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फैंस जितना प्यार उन्हे करते हैं उतना ही उनकी बेटी तारा भानूशाली से भी करते हैं। फैंस तारा को भी काफी फॉलो करते हैं।
हाल ही में भारती सिंह के बेटे के बर्थड् बैश में शामिल हुई माही बिज को लोगों ने काफी ट्रोल किया। दरअसल माही को लोगों ने तारा के मेकअप को लेकर खूब सुनाया, पार्टी में आई तारा ने आईलाइनर और डार्क लिपस्टिक लगा रखी थी।
लोगों का कहना था कि तारा अभी इतने मेकअप के लिए बहुत छोटी है और माही को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। हालांकी व्हाइट कलर के क्रॉप टॉप, पोनीटेल और रेड लिपस्टिक में तारा प्यारी लग रही थीं।
ट्रोलर्स ने माही को मास्क ना लगाने पर भी ट्रोल किया और कहा, ‘अभी भी तो बिना मास्क के है ज्ञान तो दे रहे हो आप खुदे भी इस्तेमाल करो।’ एक ने लिखा, ‘मतलब खुद को कोविड हो चुका है...और मास्क का ज्ञान भी दे रही हो फिर भी बिना मास्क के खाड़ी हो...बहुत अकलमंद हो।’
Next Story