मनोरंजन

माही ने अपने लव पार्टनर को इंस्टाग्राम पर किया ब्लॉक, कारण जानकर रह जाएंगे शॉक्ड

Shiddhant Shriwas
8 Sept 2021 10:13 AM IST
माही ने अपने लव पार्टनर को इंस्टाग्राम पर किया  ब्लॉक, कारण जानकर रह जाएंगे शॉक्ड
x
जय भानुशाली और माही विज टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल के तौर पर जाने जाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जय भानुशाली और माही विज टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। भले ही मशहूर एक्ट्रेस माही विज काफी लंबे समय से पर्दे पर नजर ना आईं हो, लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इसी बीच खबर है कि माही ने अपने लव पार्टनर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। इस बारें में खुलासा खुद जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को बताया है।

माही को पसंद नहीं आया अपना लुक
माही ने जय भानुशाली को जिस कारण से इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है वह बेहद फनी बात है। दरअसल हाल ही में जय भानुशाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी और वाइफ माही संग एक फोटो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'परिवार'।
माही ने कॉमेंट कर लिखा मैं तुम्हें ब्लॉक कर रही हूं

इस फोटो में जहां सोशल मीडिया यूजर्स माही विज के लुक को देखकर उनकी तारीफें मिली, लेकिन माही को अपना लुक एक दम खराब लगा। इसलिए माही ने गुस्से में आकर जय को अपने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दीं। जय भानुशाली के इस पोस्ट पर माही विज ने कॉमेंट कर बताया है उन्होंने जय को ब्लॉक कर दिया है। वह कॉमेंट में लिखती हैं, मैं तुम्हें ब्लॉक रही हूं।

अगर ये मैंने किया होता तो अभी तक सारे लैक्चर आना शुरू होते
अब जय द्वारा शेयर किये गये वीडियो की बात करें को आप देख सकते हैं कि जय कह रहे हैं, हाय गाइज.. कल मैंने एक फोटो पोस्ट किया था और इस मैडम ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद वो बोलते हैं कि अगर ये मैंने किया होता ना चाहे क्या आरोप माही मेरे पर लगाती। यह बहुत ही नॉनसेंस वाली बात है। जय कहते हैं, ''अगर ये मैंने किया होता तो अभी तक सारे लैक्चर आना शुरू होते। अब तुम मुझे वैसा प्यार नहीं करते। तुम्हारा जरूर किसी और के साथ चक्कर चल रहा है।'' वीडियो के जरिए जय भानुशाली ने फैन्स की मदद मांगी और उनसे कहा कि वो उन्हें अनब्लॉक करवाने के लिए माही को मनाएं।

वीडियो में नाराज दिखीं माही
इस वीडियो को खुद जय से शूट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोफे बैठीं माही कितनी बेरूखी के संग जय के साथ पेश आ रही हैं। हालांकि इस समय एक दम फन और मस्ती के मूड लग हैं। वीडियो के अवाला जय ने एक स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किया, जिसे माही ने उन्हें दिया है। इस स्क्रीन शॉट में माही के फैंस उनसे जय को अनब्लॉक करने की अपील किया है।


Next Story