मनोरंजन
महेश बाबू की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, तीसरे दिन कमाई रही इतने करोड़
Rounak Dey
15 May 2022 11:25 AM GMT
![महेश बाबू की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, तीसरे दिन कमाई रही इतने करोड़ महेश बाबू की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, तीसरे दिन कमाई रही इतने करोड़](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/15/1633650-1652606764.webp)
x
महिला के पिता, एक सांसद और और उद्योगपति द्वारा ठगा जाता है।
महेश बाबू की फिल्म Sarkaru Vaari Paata बॉक्स ऑफिस पर शानदान प्रदर्शन कर रही है। तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू भले ही अपने बॉलीवुड पर दिए बयान को लेकर चर्चा में हैं लेकिन उनकी फिल्म जितनी कमाई कर रही है उसने सभी का ध्यान अपनी ओर बटोरा है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। खासकर अमेरिका में फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया। Sarkaru Vaari Paata में महेश बाबू के साथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश हैं। फिल्म का निर्देशन परसुरम पेटला (Parasuram Petla) ने किया है।
कितना रहा कलेक्शन
#SarkaruVaariPaata AP/TS Box Office
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) May 15, 2022
Grows from STRENGTH to STRENGTH
Day 1 - ₹ 52.18 cr
Day 2 - ₹ 17.06 cr
Day 3 - ₹ 19.30 cr
Total - ₹ 88.54 cr#MaheshBabu
Sarkaru Vaari Paata 12 मई को रिलीज हुई है। फिल्म तेलुगू, कन्नड़, तमिल और मलयालम में रिलीज की गई है। महेश बाबू की यह फिल्म काफी पहले ही आने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसे कई बार टाला गया। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट कर बताया कि शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया। इसने पहले दिन 52.18 करोड़, शुक्रवार को 17.06 करोड़ और शनिवार को 19.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह 3 दिन में इसने कुल 88.54 करोड़ कमा लिए हैं।
Sarkaru Vaari Paata की ये रफ्तार रविवार को भी जारी रहने की उम्मीद है। फिल्म की असली परीक्षा वीकडेज से शुरू होगी। देखना होगा कि तब दर्शकों की संख्या सिनेमाघरों तक कितनी पहुंचती है।
एक्शन कॉमेडी इस फिल्म में महेश बाबू फाइनेंस एजेंट की भूमिका में हैं जिसे एक महिला, महिला के पिता, एक सांसद और और उद्योगपति द्वारा ठगा जाता है।
TagsSarkaru Vaari Paata बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शनSarkaru Vaari Paata तीसरे दिनSarkaru Vaari Paata कमाई रही इतने करोड़Sarkaru Vaari Paatamahesh babu moviemahesh babuSarkaru Vaari Paata great performance at box officeSarkaru Vaari Paata third daySarkaru Vaari Paata earning so many crores
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story