मनोरंजन
महेश बाबू स्कॉटलैंड में फैमिली के साथ सेलिब्रेट करेंगे अपना 48वां जन्मदिन
jantaserishta.com
6 Aug 2023 4:51 PM IST

x
मुंबई: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू इस समय अपनी पत्नी नम्रता और बच्चे सितारा और गौतम के साथ स्कॉटलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं और वह अपना 48वां बर्थडे (9 अगस्त) भी अपनी फैमिली के साथ यहां सेलिब्रेट करेंगे।
महेश ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी नम्रता के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें वे एक रेस्तरां में एक साथ बैठे हुए आतिशबाजी देख रहे हैं। महेश ने अपनी और नम्रता की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "ग्लेनिएगल्स।" इससे पहले शनिवार को, नम्रता ने स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग कैसल में परिवार की कुछ तस्वीरें साझा की थीं। वह ब्लू जींस के साथ ब्राउन कलर के ब्लेजर में नजर आई, जबकि महेश मैरून जैकेट और आइवरी पैंट में आकर्षक लग रहे थे। सितारा वाइट टॉप में और उनके भाई गौतम ग्रे टी-शर्ट और ब्लू पैंट में दिखाई दिए।
Tagsमहेश बाबूमहेश बाबू जन्मदिनस्कॉटलैंडमहेश बाबू सेलिब्रेटmahesh babumahesh babu birthdayscotlandmahesh babu celebrate
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





