मनोरंजन

महादेव सट्टेबाजी ऐप: साहिल खान पर कसा शिकंजा, छत्तीसगढ़ से मुंबई लाया जा रहा, VIDEO

jantaserishta.com
28 April 2024 9:30 AM IST
महादेव सट्टेबाजी ऐप: साहिल खान पर कसा शिकंजा, छत्तीसगढ़ से मुंबई लाया जा रहा, VIDEO
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर मुसीबत में पड़ गए हैं. महादेव सट्टेबाजी App मामले में उन्हें मुंबई पुलिस एसआईटी ने हिरासत में लिया है. खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है. मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी. एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई.
महादेव बुक बेटिंग मामले में अब कई एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है. अब इस लिस्ट में साहिल खान का नाम भी शुमार हो गया है. एक्टर को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई लाया जा रहा है. वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है.
एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है. लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया. साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे. वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे. फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है.
एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है. हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी. इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए. साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि फिटनेस सप्लिमेंट्स बेचती है.
एक्टर अकसर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस साल फरवरी में उन्होंने अपनी दूसरी शादी के बारे में खुलासा किया था. एक्टर ने बताया कि उन्होंने रूस में सगाई के बाद उन्होंने Milena से शादी कर ली है. साहिल, Milena से उम्र में 26 साल बड़े हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story