मनोरंजन

महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल का निधन

Teja
5 Jun 2023 8:00 AM GMT
महाभारत के शकुनि मामा गूफी पेंटल का निधन
x
मूवी : टीवी के सबसे चर्चित माइथोलॉजिकल ड्रामा महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया है। एक्टर पिछले कुछ दिनों से दिल की बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इसके अलावा कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की बहुचर्चित फिल्म सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें. सोमवार की सुबह मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आई। टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि मामा यानी फेमस एक्टर गूफी पेंटल का निधन हो गया। कुछ दिनों पहले एक्टर की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी। एक्टर गूफी पेंटल शकुनि मामा के किरदार से अलग ही पहचान बनाई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर.कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म सत्य प्रेम की कथा टीजर रिलीज के बाद से ही खबरों में बनी हुई है। अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार फिल्म भूल भुलैया में नजर आई थी। दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री पसंद भी आई थी। वहीं, अब एक बार फिर दोनों सत्यप्रेम की कथा में रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में कार्तिक आर्यन के किरदार का नाम सत्यप्रेम है। वहीं, कियारा आडवाणी, कथा का रोल निभा रही हैं।
Next Story