
x
महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर पंकज धीर का निधन.
नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई है. एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का रोल प्ले किया था. उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने एक्टर की मौत की खबर को कंफर्म किया है.
सूत्रों के मुताबिक, पंकज को कैंसर था, वो इससे जंग जीत गए थे. लेकिन बीते कुछ महीनों में उनका कैंसर दोबारा लौटा. एक्टर की हालत काफी नाजुक थी. बीमारी की वजह से वो एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरे थे. लेकिन पंकज को बचाया नहीं जा सका. पंकज की मौत की खबर सुन टीवी इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. फैंस भी गमगीन हैं. पंकज को फैंस और सेलेब्स नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
पंकज की मौत पर CINTAA ने भी दुख जताया है. उन्होंने बयान जारी कर बताया कि एक्टर की मौत 15 अक्टूबर को हुई है. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले में शाम 4.30 बजे किया जाएगा. पंकज CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी रहे थे.
पंकज ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट में काम किया था. लेकिन उन्हें 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत से फेम मिला था. इस शो में एक्टर ने कर्ण का रोल प्ले किया था. उन्होंने जिस संजीदगी के साथ इस किरदार को निभाया था, उसकी आज भी मिसाल दी जाती है. एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था. उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था. लेकिन उनका ऑडिशन अच्छा जाने के बावजूद ये रोल फिरोज खान को मिला.
इसकी वजह बताते हुए पंकज ने कहा था कि मेकर्स चाहते थे वो बृहन्नला के रोल के लिए अपनी मूंछे हटवाएं. ऐसा करने से पंकज ने मना कर दिया था. उनकी इस जिद ने बीआर चोपड़ा को नाराज कर दिया था. उन्होंने गुस्से में एक्टर को स्टूडियो से बाहर कर दिया था. उनका कॉन्ट्रेक्ट फाड़ दिया था. 6 महीने तक पंकज बिना काम के भटकते रहे. फिर कुछ समय बाद बीआर चोपड़ा ने पंकज को कर्ण के रोल में कास्ट किया.
पंकज ने टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी काम किया था. वे कई माइथोलॉजिकल शोज का हिस्सा रहे थे. इनमें चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा शामिल हैं. पंकज ने हिंदी फिल्म सोल्जर, बादशाह, सड़क में शानदार काम किया था. पकंज की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, वो अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को पीछे छोड़ गए हैं. उनका बेटा निकितिन धीर है. वो शोबिज में एक्टिव हैं. निकितिन को फैंस फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में उनके रोल थंगाबली से जानते हैं. निकितिन ने भी अपने पिता की तरह कई माइथोलॉजिकल शो किए हैं. श्रीमद रामायण में उन्होंने रावण का रोल कर वाहवाही लूटी है. उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी एक्ट्रेस हैं. वो कई टीवी शोज में दिखी हैं. शादी के बाद वो कम ही स्क्रीन पर नजर आती हैं.
Tagsमहाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का निधनपंकज धीरपंकज धीर निधनMahabharata's 'Karna' Pankaj Dheer passes awayPankaj DheerPankaj Dheer passes away
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





