मनोरंजन

Mafia बदला और विश्वासघात, 'इसाकपट्नम' बनी चर्चा में

Ratna Netam
12 July 2026 2:14 PM IST
Mafia  बदला और विश्वासघात, इसाकपट्नम बनी चर्चा में
x

Entertainment मनोरंजन : भारतीय दर्शकों के बीच माफिया और गैंगस्टर पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज हमेशा लोकप्रिय रही हैं। इसी कड़ी में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 7 एपिसोड की वेब सीरीज 'इसाकपट्नम' अपनी दमदार कहानी और पारिवारिक संघर्ष के कारण चर्चा में रही। यह सीरीज एक ऐसे खूंखार माफिया डॉन नायडू की कहानी दिखाती है, जिसकी सबसे बड़ी दुश्मन कोई बाहरी गैंग नहीं, बल्कि उसकी अपनी बेटी भारती बन जाती है।

कहानी की शुरुआत नायडू के अपने परिवार के साथ काम की तलाश में नए शहर आने से होती है। शुरुआती दिनों में उसे अपमान और संघर्ष का सामना करना पड़ता है। हालांकि, हालात तब बदलते हैं जब वह शहर के सबसे बड़े दबंग को सबके सामने मार देता है और खुद अपराध की दुनिया का नया सरगना बन जाता है। इसके बाद नायडू गैरकानूनी कारोबार का ऐसा साम्राज्य खड़ा करता है, जिससे पूरे इलाके में उसका खौफ फैल जाता है।

नायडू अपने रास्ते में आने वाले हर दुश्मन को बेरहमी से खत्म कर देता है। सत्ता और लालच में अंधा हो चुका नायडू अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मार डालता है। यही घटना उसकी बेटी भारती के मन में अपने पिता के खिलाफ गहरी नफरत भर देती है। वह फैसला करती है कि एक दिन वह नायडू के आतंक का अंत करके रहेगी।

भारती शुरुआत में अपने पिता को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश करती है, लेकिन उसकी योजना सफल नहीं होती। इसके बाद वह एक NGO की आड़ में नायडू के खिलाफ लोगों को संगठित करने लगती है। इसी दौरान एक बड़ा विस्फोट होता है, जिसमें कई मासूम बच्चों की मौत हो जाती है। इस घटना का आरोप नायडू पर लगता है, जबकि इसके पीछे भारती की साजिश होती है। यह घटना नायडू की छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाती है।

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब भारती सार्वजनिक रूप से यह कह देती है कि वह नायडू की बेटी जरूर है, लेकिन उसे अपना पिता नहीं मानती। टीवी पर यह बयान सुनकर नायडू समझ जाता है कि उसकी असली दुश्मन कोई और नहीं, बल्कि उसकी अपनी बेटी है।

बेटी को सबक सिखाने के लिए नायडू उसकी शादी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति से तय कर देता है। हालांकि, शादी वाले दिन ही भारती उस व्यक्ति की हत्या कर देती है। भारती से प्रेम करने वाला ड्राइवर सूर्या इस हत्या का आरोप अपने सिर ले लेता है और जेल चला जाता है। इस घटना के बाद भारती पूरी तरह बदल जाती है और अपराध की दुनिया में खुलकर कदम रखती है।

वेब सीरीज में पारिवारिक रिश्तों, सत्ता की भूख, विश्वासघात और बदले की भावना को एक साथ दिखाया गया है। सात एपिसोड में फैली यह कहानी बताती है कि अपराध की दुनिया में सबसे खतरनाक लड़ाई कभी-कभी अपने ही परिवार के भीतर शुरू होती है। दमदार अभिनय, तेज रफ्तार कहानी और कई अप्रत्याशित ट्विस्ट इस क्राइम ड्रामा को माफिया जॉनर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास बनाते हैं।

Next Story