मनोरंजन
कड़ी सुरक्षा में माधुरी की मां का अंतिम संस्कार, आखिरी विदाई देने पहुंची एक्ट्रेस
Rounak Dey
13 March 2023 7:51 AM IST

x
अन्य स्टार्स भी माधुरी की मां स्नेहलता को आखिरी विदाई देने शमशान घाट पहुंचे।
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बिस्तर पर थीं और रविवार की सुबह (12 मार्च) इस दुनिया से चल बसीं। उनका अंतिम संस्कार वर्ली के एक श्मशान घाट में किया जा रहा है। मां को आखिरी विदाई देने के लिए माधुरी दीक्षित, उनके परिवार और अन्य लोगों को वहां देखा गया।
मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे माधुरी बेहद दुख हालत में नजर आईं। उनके चेहरे पर मां को खोने का गम साफ नजर आया। अपनी गाड़ी में बैठी एक्ट्रेस पैपराजी को आंखों में आंसू लिए और दोनों हाथ जोड़े पोज देती दिखीं।
माधुरी के पति भी मायूस सा चेहरे लिए अपनी गाड़ी में बैठे नजर आए।
अन्य स्टार्स भी माधुरी की मां स्नेहलता को आखिरी विदाई देने शमशान घाट पहुंचे।
Next Story





