मनोरंजन

Family प्लानिंग पर टिप्पणी को लेकर माधुरी जैन चर्चा में

Ratna Netam
5 July 2026 6:41 PM IST
Family  प्लानिंग पर टिप्पणी को लेकर माधुरी जैन चर्चा में
x

Entertainment मनोरंजन : ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर प्रसारित रियलिटी शो ‘लॉकअप (सीजन-2)’ में इस वीकेंड बिजनेसवुमेन माधुरी जैन चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। माधुरी जैन, जो भारतपे के फाउंडर Ashneer Grover की पत्नी हैं, ने शो में फैमिली प्लानिंग को लेकर दिए गए अपने बयान से सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।शो के एक एपिसोड में माधुरी जैन ने परिवार नियोजन और बच्चों की संख्या को लेकर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि अमीर और गरीब वर्ग में बच्चों को लेकर सोच में काफी अंतर होता है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे और उनके पति एक तीसरे बच्चे की योजना बनाना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक कारणों और बाद में मेडिकल वजहों के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।

माधुरी जैन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने उनके विचारों से असहमति जताई है, जबकि कुछ लोग इसे व्यक्तिगत अनुभव बताकर उनका समर्थन भी कर रहे हैं।विवाद तब और बढ़ गया जब शो में उन्होंने यह टिप्पणी की कि “तीसरा बच्चा व्यक्ति को जवान बनाए रखता है” और उदाहरण के तौर पर कुछ अमीर लोगों के अधिक बच्चों का जिक्र किया। इसी बयान को लेकर इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है।

माधुरी जैन की शादी साल 2006 में Ashneer Grover से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं—अव्युक्त और मन्नत। शो में दिए गए बयान के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगा है और लोग इस पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।फिलहाल शो के इस एपिसोड ने दर्शकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है और फैमिली प्लानिंग जैसे संवेदनशील विषय पर बहस को फिर से तेज कर दिया है।

Next Story